SSC CGL Notification 2026 PDF Out – 12,256 Vacancies, New OTR & Live Photo Rules Explained

Published: 24/May/2026 | Updated: 27/May/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 21 मई 2026 को अपनी नई आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर SSC CGL Notification 2026 जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह इस साल का सबसे बड़ा अवसर है क्योंकि आयोग ने 12,256 संभावित रिक्तियों (Tentative Vacancies) की घोषणा की है।

इस बार का SSC CGL कई मायनों में अलग है। आवेदन प्रक्रिया में कुछ बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जैसे SSC New OTR Registration 2026 और SSC Live Photo Upload Rules। अगर आप पहली बार नई वेबसाइट से फॉर्म भर रहे हैं, तो बिना पूरी जानकारी के फॉर्म भरने पर आपका आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है।

SSC CGL Notification 2026 – Notification Out
SSC CGL Recruitment 2026 : Full Details

SSC CGL 2026 Notification – Quick Overview

नीचे SSC CGL 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षिप्त विवरण (Quick Overview) दिया गया है:

DescriptionDate
Organization Nameकर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission)
Exam NameCombined Graduate Level Examination, 2026
Total Post12,256 (Tentative)
SSC CGL 2026 Application Form शुरू होने की तिथि21 मई 2026
SSC CGL Apply Online 2026 की अंतिम तिथि22 जून 2026 (रात 23:00 बजे तक)
SSC CGL Tier 1 Exam Date 2026अगस्त – सितंबर 2026
Application ModeOnline
Official Websitehttps://ssc.gov.in/
Helpline Number1800 309 3063 (Toll Free)

SSC CGL 2026 Exam Date & Important Schedule

उम्मीदवारों को अंतिम समय मे होने वाले सर्वर डाउन से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर लेना चाहिए। यहाँ सभी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं:

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि21 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू21 मई 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
फॉर्म में सुधार (Correction Window)29 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 तक
SSC CGL 2026 Exam Date (Tier-I)अगस्त – सितंबर 2026 (संभावित)
SSC CGL Tier 2 Exam Date दिसंबर 2026 (संभावित)

Note:परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग की विस्तृत जानकारी परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले आपके Exam City Status और एडमिट कार्ड में जारी की जाएगी।

SSC CGL Eligibility Criteria 2026 (पात्रता मानदंड)

SSC Combined Graduate Level Exam 2026 के विभिन्न पदों (Group B & C) के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

1. Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) – As on 01/08/2026 तक

Assistant Audit Officer/Assistant Accounts Officerकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Bachelor’s Degree (स्नातक)। (CA/CS/MBA फाइनेंस वालों को प्राथमिकता दी जाती है)।
Junior Statistical Officer (JSO)किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, लेकिन 12वीं कक्षा में Mathematics में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है। या डिग्री लेवल पर Statistics एक विषय के रूप में होना चाहिए।
Statistical Investigator Grade-IIStatistics/ Mathematics/ Economics/ Data Science आदि में बैचलर डिग्री।
All Other Posts (अन्य सभी पद)किसी भी स्ट्रीम (Arts, Commerce, Science) से Bachelor’s Degree (ग्रेजुएशन)।

Important Note: जो उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर/सेमेस्टर में हैं, वे भी आवेदन करने के लिए योग्य हैं, लेकीन फाइनल रिज़ल्ट 01 अगस्त 2026 तक घोषित हो गए हो या हो जाना चाहिए।

2. SSC Combined Graduate Level Age Limit 2026 (आयु सीमा)

आयु की गणना (Age Reckoning Date) 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी:

  • Group C के कुछ पद (Auditor, Tax Assistant आदि): 18 से 27 वर्ष
  • Group B के कुछ पद (Inspector, Sub-Inspector in CBI): 20 से 30 वर्ष
  • Group B के अन्य पद (ASO, Inspector Central Excise): 18 से 30 वर्ष
  • Junior Statistical Officer (JSO): 18 से 32 वर्ष

(SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष, और PwBD उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष तक की सरकारी नियमानुसार छूट मिलेगी।)

क्या आप SSC CGL 2026 के लिए एलिजिबल हैं? (1 सेकंड में चेक करें)

फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता जांचें! हमारे Govt Job Eligibility Checker का उपयोग करें। बस अपनी DOB, Home State, Category और Educational Qualification select करें और सिर्फ 1 सेकंड में अपना पात्रता स्टेटस जानें!

Check SSC CGL 2026 Eligibility 🚀

Explore More Jobs

SSC CGL Vacancy 2026 – पदों का विवरण (Post Details)

SSC CGL के जरिए केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित मंत्रालयों और विभागों में भर्ती की जाती है:

  • Pay Level-8 (₹47,600 to ₹1,51,100): Assistant Audit Officer (AAO), Assistant Accounts Officer. (यह एकमात्र Group ‘B’ Gazetted पोस्ट है)।
  • Pay Level-7 (₹44,900 to ₹1,42,400): Assistant Section Officer (ASO in CSS, MEA, IB, Railway), Inspector of Income Tax (CBDT), Inspector (Central Excise, Examiner, Preventive Officer in CBIC), Sub-Inspector (CBI).
  • Pay Level-6 (₹35,400 to ₹1,12,400): Assistant, Divisional Accountant, Sub Inspector (NIA), Junior Statistical Officer (JSO).
  • Pay Level-5 (₹29,200 to ₹92,300): Auditor (C&AG, CGDA), Accountant.
  • Pay Level-4 (₹25,500 to ₹81,100): Postal Assistant/Sorting Assistant, Senior Secretariat Assistant/UDC, Tax Assistant (CBDT & CBIC).

How to Apply Online for SSC CGL 2026 (नए नियम)

SSC ने अपनी पुरानी वेबसाइट (ssc.nic.in) को बंद कर दिया है। अब सभी फॉर्म ssc.gov.in के माध्यम से भरे जाएंगे। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया दी गई है:

Step 1: SSC New OTR Registration 2026

यदि आपने नई वेबसाइट पर अभी तक OTR (One-Time Registration) नहीं किया है, तो पुरानी वेबसाइट का रजिस्ट्रेशन काम नहीं करेगा। आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से अपना नया OTR जनरेट करें।

Step 2: Login and Apply

OTR पूरा होने के बाद लॉगिन करें और ‘Latest Notifications’ में जाकर ‘Combined Graduate Level Examination, 2026’ के सामने ‘Apply’ पर क्लिक करें। अपने एग्जाम सेंटर के 3 विकल्प ध्यान से चुनें।

Step 3: SSC Live Photo Upload Rules (सबसे महत्वपूर्ण)

  1. अब आपको पहले से स्कैन की हुई (Pre-existing) फोटो अपलोड नहीं करनी है।
  2. फॉर्म भरते समय कंप्यूटर के वेबकैम (Webcam) या My SSC ऐप से Live Photo क्लिक करनी होगी।
  3. फोटो खींचते समय पर्याप्त रोशनी (Good light) हो और बैकग्राउंड बिल्कुल सादा (Plain background) हो।
  4. चेहरे पर कोई टोपी (Cap), मास्क या चश्मा (Spectacles/Glasses) नहीं होना चाहिए (चश्मा लगाने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा)।
  5. हस्ताक्षर (Signature): सफेद कागज़ पर काले या नीले पेन से साइन करके JPEG फॉर्मेट (10 KB से 20 KB) में स्कैन करके अपलोड करें।

Step 4: Application Fee

  • UR, EWS और OBC (पुरुष): ₹100/-
  • महिला, SC, ST, PwBD और ESM: ₹0 (मुफ्त)

SSC CGL Exam Pattern & Syllabus 2026

परीक्षा मुख्य रूप से दो टियर (Tier-I और Tier-II) में आयोजित की जाएगी।

Tier 1 Exam Pattern (Qualifying)

यह केवल क्वालिफाइंग है, इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। (Negative Marking: 0.50 Marks)

विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय (Time)
General Intelligence and Reasoning2550 1 घंटा (60 मिनट)
General Awareness (GK/GS)2550
Quantitative Aptitude (Maths)2550
English Comprehension2550
Total100200

SSC CGL Tier 2 Exam Pattern (Merit Deciding)

अंतिम चयन Tier-II के अंकों पर आधारित होगा। इसमें Paper-I सभी के लिए अनिवार्य है (Maths, Reasoning, English, General Awareness, Computer Test, और Data Entry Task)। JSO और AAO पदों के लिए क्रमशः Paper-II (Statistics) और Paper-III (Finance/Eco) की अतिरिक्त परीक्षा होगी।

Paper-I (सभी के लिए अनिवार्य – Session I)

विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय (Time)
Maths + Reasoning60180 1 घंटा
English + General Awareness70210 1 घंटा
Computer Test (Qualifying)2060 15 मिनट
Total1504502 घंटा 15 मिनट

Paper-I (सभी के लिए अनिवार्य – Session II)

विषय (Subjects)विवरणसमय (Time)
Data Entry Test (DEST)Data Entry Task (Qualifying)15 मिनट

Paper-II & Paper-III (केवल कुछ पदों के लिए)

पेपर (विषय)पद (Post)प्रश्न/अंकसमय
Paper-II (Statistics)केवल JSO और SI Grade-II100/200 2 घंटा
Paper-III (Finance/Eco)केवल AAO पदों के लिए100/2002 घंटा

Negative Marking: Paper-I: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा, और Paper-II & III: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक कटेंगे।

Important Links

यदि आप 21 मई 2026 को जारी किए गए पूरे आधिकारिक दिशा-निर्देशों, नए नियमों और विस्तृत सिलेबस को खुद पढ़ना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक से SSC CGL Notification 2026 PDF Download कर सकते हैं:

SSC CGL 2026 Notification PDFClick Here
SSC Official WebsiteClick Here

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. SSC CGL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन कब आया?

Ans: SSC CGL 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 21 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 है।

Q2. SSC CGL 2026 Exam Date क्या है?

Ans: आयोग के टेंटेटिव कैलेंडर और नोटिफिकेशन के अनुसार, Tier 1 की परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 के महीने में आयोजित की जाएगी।

Q3. SSC CGL के लिए क्या योग्यता चाहिए?

Ans: इस फॉर्म को भरने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Bachelor’s Degree) पास होना चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी योग्य हैं (लेकिन रिजल्ट 01 Aug 2026 से पहले आना चाहिए।

Q4. SSC CGL Age Limit 2026 की गणना किस तारीख से होगी?

Ans. आयु की गणना (SSC CGL age reckoning date 2026) 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु (पद के अनुसार) 27, 30 या 32 वर्ष होनी चाहिए।

Q5. SSC CGL Syllabus in Hindi कहाँ से डाउनलोड करें?

Ans: आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर सकते हैं। हमने ऊपर इस आर्टिकल में मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग और जीके का संक्षिप्त सिलेबस भी दिया है।

अपनी योग्यता चेक करें (Check Eligibility)

किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि आप उसके योग्य हैं या नहीं। इसके लिए आप सीधे हमारे Govt Job Eligibility Checker Tool का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी बेसिक जानकारी (DOB, राज्य और कैटेगरी) दर्ज करें और जानें कि आप किन नौकरियों के लिए योग्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.