SBI PO Notification 2026 – Exam Date, Syllabus & Apply Online

Published: 19/06/2026 | Updated: 19/06/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कैसे हो दोस्तों, आशा है अच्छे ही होंगे, फिर से एक बार बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर आया है। देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद बैंक, State Bank of India (SBI) ने SBI PO Notification 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस साल Probationary Officers (PO) के पद के लिए कुल 1500 Vacancies पर भर्ती निकाली गई है।

इस पोस्ट में, हम आपको आधिकारिक पीडीएफ (विज्ञापन संख्या: CRPD/PO/2026-27/09) के आधार पर SBI PO 2026 भर्ती से जुड़ी हर एक जानकारी विस्तार से देंगे। आप SBI Careers पोर्टल के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए, इस SBI PO 2026 Notification के बारे में विस्तार से जानते हैं।

SBI PO Notification 2026 – Notification Out
SBI PO Recruitment 2026 : Full Details

SBI PO Notification Overview 2026

विवरणजानकारी
विज्ञापन संख्याCRPD/PO/2026-27/09
संस्था का नामState Bank of India (SBI)
पोस्ट का नामProbationary Officers (PO)
कुल पद (Vacancies)1500 Posts
आवेदन मोडOnline
Official Websitehttps://sbi.bank.in/web/careers

SBI PO Vacancies Important Dates 2026

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि18-06-2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू18-06-2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि08-07-2026
ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि08-07-2026
Exam Date Phase-I (Preliminary Examination)Aug 2026
Exam Date Phase-II (Main Examination)Sep 2026
Exam Date Phase-III (Psychometric Test, Group Exercises & Interview)Oct/Nov 2026
Final ResultNov/Dec 2026

SBI PO Vacancies Details 2026

SBI PO Post Details 2026
General (UR)588 पद
OBC390 पद
SC234 पद
ST144 पद
EWS144 पद
Grand Total1500 पद

SBI PO Eligibility Criteria 2026

आयु सीमा (Age Limit)

इस बार SBI PO age limit for general/obc/sc/st की गणना 01.04.2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु 30 वर्ष

SBI PO Age Relaxation Details

  • SC/ST: 5 वर्ष की छूट
  • OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष की छूट
  • PwBD (UR/EWS): 10 वर्ष
  • PwBD (OBC): 13 वर्ष
  • PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
  • Ex-Servicemen: 5 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

दोस्तों इस बार SBI PO Qualification 2026 की गणना 30.09.2026 तक की जाएगी।

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Graduation in any discipline) की डिग्री होनी चाहिए।
  • अगर आप final year students eligible for sbi po को लेकर चिंतित हैं, तो बता दें कि जो छात्र ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इंटरव्यू के समय उन्हें यह साबित करना होगा कि उन्होंने 30.09.2026 को या उससे पहले परीक्षा पास कर ली है।
  • मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), और कॉस्ट अकाउंटेंट जैसे योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा देने के अवसर (Number of Chances)

  • General / EWS: 6 अवसर
  • General (PwBD) / EWS (PwBD) / OBC / OBC (PwBD): 9 अवसर
  • SC/ST: कोई सीमा नहीं (No Restriction)

CIBIL Score (महत्वपूर्ण नियम)

जिन उम्मीदवारों का बैंकों/NBFCs के साथ ऋण (Loan) या क्रेडिट कार्ड के पुनर्भुगतान में डिफ़ॉल्ट है (आपने लोन लिया हो या क्रेडिट कार्ड से कुछ शॉपिंग या खरीदारी की हो और उसका पेमेंट देरी या नहीं किया है) और जिनका CIBIL खराब है, उन्हें बैंक में जॉइनिंग से पहले अपने सभी बकाए चुकाने होंगे और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देना होगा।

SBI PO Salary & Perks 2026

यह नौकरी अपने शानदार वेतन के लिए जानी जाती है। जो लोग SBI PO Salary in hand 2026 और SBI PO starting salary जानना चाहते हैं, उनके लिए विवरण इस प्रकार है:

  • Basic Pay: ₹48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ)।
  • Pay Scale: 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 (Junior Management Grade Scale-I)।
  • SBI PO Facilities and Allowances: अधिकारियों को DA, HRA, CCA, PF, NPS, LFC, मेडिकल सुविधा, लीज रेंटल सुविधा (Lease rental facility) और अन्य भत्ते नियमानुसार मिलते हैं।

SBI PO Exam Pattern 2026 Prelims and Mains

दोस्तों, इस भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों (Phases) में होगी:

Phase-I: Preliminary Examination (प्रारंभिक परीक्षा)

विषयप्रश्नटाइममार्क
English Language40 प्रश्न20 मिनट100 अंक
Quantitative Aptitude30 प्रश्न20 मिनट
Reasoning Ability30 प्रश्न20 मिनट
Total100 प्रश्न60 मिनट
Negative Marking: Objective Tests में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के 1/4 अंक.

Note: इसमें कोई सेक्शनल कट-ऑफ (Sectional cut-off) नहीं है। रिक्तियों के 10 गुना उम्मीदवारों को मेन्स के लिए चुना जाएगा।

Phase-II: Main Examination (मुख्य परीक्षा)

विषयप्रश्नटाइममार्क
Reasoning & Computer Aptitude40 प्रश्न50 मिनट60 अंक
Data Analysis & Interpretation30 प्रश्न45 मिनट60 अंक
General Awareness / Economy / Banking Knowledge60 प्रश्न45 मिनट60 अंक
English Language40 प्रश्न40 मिनट20 अंक
Total170 प्रश्न3 घंटा200 अंक
Descriptive Paper (English)प्रश्नटाइममार्क
Letter Writing & Essay2 प्रश्न30 मिनट30 अंक
Negative Marking: Objective Tests में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के 1/4 अंक.

Note: मेन्स परीक्षा में सेक्शनल कट-ऑफ बैंक द्वारा तय किया जाएगा।

Phase-III: Psychometric Test, Group Exercise & Interview

दोस्तों, अब बात करते हैं तीसरे चरण की, जिसमे बैंक द्वारा मेन्स पास करने वालों का Psychometric Test लिया जाएगा ताकि उनकी पर्सनालिटी को देखा जा सके।

विषयमार्क
Group Exercise20 अंक
Interview30 अंक
Total50 अंक

SBI PO Final Selection Merit List 2026 (अंतिम चयन)

प्रारंभिक परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट मेन्स (Objective + Descriptive) और Phase-III (ग्रुप एक्सरसाइज + इंटरव्यू) के नॉर्मलाइज्ड 100 अंकों के आधार पर बनेगी (मेन्स के 75% और इंटरव्यू के 25% वेटेज के साथ)।

SBI PO Apply Online 2026 Process & Application Fee

SBI PO Form Fees 2026 (आवेदन शुल्क)

  • General / EWS / OBC: ₹750/-
  • SC / ST / PwBD: Nil (कोई शुल्क नहीं)

SBI PO Application Form Fill UP Process 2026 (आवेदन कैसे करें)

  1. SBi Careers की वेबसाइट https://sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जाएं।
  2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और अपना पासवर्ड व रजिस्ट्रेशन नंबर सेव करें।
  3. फॉर्म में अपनी सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें, क्योंकि फाइनल सबमिशन के बाद कोई बदलाव (No edit/change) नहीं किया जा सकेगा।
  4. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से करें।

Documents Required for SBI PO Online Application

SBI PO Photograph and Signature size और अन्य दस्तावेजों के अपलोड नियम इस निचे दिए गए हैं:

  • Photograph: हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हल्के बैकग्राउंड के साथ (20kb – 50kb, .jpg/.jpeg फॉर्मेट)। रजिस्ट्रेशन के दौरान वेबकैम या मोबाइल फोन से लाइव फोटो (Live Photograph) भी कैप्चर करना होगा।
  • Signature: सफेद कागज पर काले पेन से हस्ताक्षर (10kb – 20kb)। ध्यान दें, Capital Letters में किए गए हस्ताक्षर स्वीकार नहीं होंगे।
  • Left-Hand Thumb Impression: बाएं हाथ के अंगूठे का निशान सफेद कागज पर नीली या काली स्याही से (20kb – 50kb)। (यदि बायां अंगूठा नहीं है तो दाएं का उपयोग कर सकते हैं)।

SBI PO Hand Written Declaration Format 2026

दोस्तों, आपको एक सफेद कागज पर काले पेन से निम्नलिखित डिक्लेरेशन (घोषणा) लिखकर स्कैन करके अपलोड करना होगा (फाइल साइज 50 kb – 100 kb)। यह अंग्रेजी में ही होना चाहिए, कैपिटल लेटर्स में नहीं, नीचे आपको नमूना दिया गया है।

SBI PO Hand Writtng

Explore More Jobs

Service Bond Details

दोस्तों, अब बात करते हैं सर्विस बॉन्ड और प्रोबेशन की। चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की न्यूनतम अवधि के लिए बैंक की सेवा करने का बॉन्ड (Bond) साइन करना होगा, जिसकी कीमत ₹2.00 लाख (Two Lacs only) होगी। 2 साल का प्रोबेशन पीरियड (Probation Period) भी होगा।

SBI PO क्या होता है और क्या काम करना पड़ता है?

PO का मतलब Probationary Officer होता है। यह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (Junior Management Grade Scale-I) का अधिकारी पद है, जो आगे चलकर बैंक में अपनी काबिलियत और प्रदर्शन के अनुसार टॉप मैनेजमेंट तक पहुँच सकता है। SBI PO बैंक के ऑपरेशन्स संभालते हैं, टीमों का प्रबंधन करते हैं (Managing teams), देश भर में वित्तीय समाधान (financial solutions) प्रदान करते हैं और भविष्य के लीडर के रूप में कार्य करते हैं।

Important Links

लिंक का नामस्टेटस
विभागीय वेबसाइटClick Here
विभागीय विज्ञापन (PDF)Click Here
आवेदन फॉर्म लिंकClick Here
Admi Card Downloadजल्द अपडेट…
प्रारंभिक परीक्षा Resultजल्द अपडेट…
मुख्य परीक्षा Resultजल्द अपडेट…
Final Selection Merit Listजल्द अपडेट…

अपनी योग्यता चेक करें (Check Eligibility)

किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि आप उसके योग्य हैं या नहीं। इसके लिए आप सीधे हमारे Govt Job Eligibility Checker Tool का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी बेसिक जानकारी (DOB, राज्य और कैटेगरी) दर्ज करें और जानें कि आप किन नौकरियों के लिए योग्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.