CG Police Bijapur Bastar Fighter Recruitment 2026: बीजापुर बस्तर फाइटर के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के कुल 417 रिक्त पदों पर भर्ती जारी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन के अनुसार, बीजापुर बस्तर फाइटरभर्ती 2026 के लिए केवल बीजापुर जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 से शुरू होगी तथा इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन स्वयं कार्यालय में जमा कर सकते हैं या फिर पंजीकृत डाक द्वारा भी अपना आवेदन जमा कर सकते है। Bijapur Bastar Fighter Recruitment 2026 से संबंधित पदों का विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
I. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश राज्य के विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
II. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवार 5वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
III. नक्सल पीड़ित परिवार एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों के सभी वर्गों के उम्मीदवार भी 5वीं पास होने पर पात्र होंगे।
नोट : निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए और आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है।
How to Apply for Bijapur Bastar Fighter Recruitment 2026?
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप प्रिंट करें। जिसका लिंक निचे दिया गया है।
2. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
3. आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित कर संलग्न करें।
4. भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित कार्यालय में जमा करें। या पंजीकृत डाक के माध्यम से अंतिम तिथि से काम से कम 7-10 दिन पहले भेजे।
5.आवेदन जमा करने के स्थान: (i) कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, (ii) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, भैरमगढ़, कुटरू, फरसेगढ़, भोपालपटनम, आवापल्ली।
6. डाक द्वारा आवेदन भेजने का पता: कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ – 494444।
7. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
प्रश्न 1: BijapurBastar Fighter Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे? उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन 02 नवंबर 2026 से शुरू होंगे।
प्रश्न 2: BijapurBastar Fighter Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? उत्तर: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 शाम 05:00 बजे तक है।
प्रश्न 3:BijapurBastar Fighter Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं? उत्तर: इस भर्ती के तहत फाइटर आरक्षक के कुल 375 पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्रश्न 4:छत्तीसगढ़ बीजापुरबस्तर फाइटर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है? उत्तर: सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। अनुसूचित जनजाति तथा निर्धारित नक्सल प्रभावित परिवारों के अभ्यर्थियों के लिए 5वीं पास की पात्रता का प्रावधान है।
प्रश्न 5:क्या छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल बीजापुर जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी पात्र हैं।
प्रश्न 6:Bijapur Police Bastar Fighter Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? उत्तर: अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप में संबंधित पुलिस कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं या पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं।
Hi दोस्तों, मेरा नाम R Patel है। Govt Exam Tool पर मेरा मुख्य लक्ष्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों तक लेटेस्ट जॉब अपडेट्स, सटीक जानकारी और उपयोगी टूल्स सबसे आसान भाषा में पहुँचाना है। एक कंटेंट राइटर और टूल डेवलपर के तौर पर, मेरी कोशिश आपकी सफलता के सफर को थोड़ा और आसान बनाने की है।
3 Comments