छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB) द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT26) लिखित भर्ती परीक्षा का CG Vyapam सहायक शिक्षक प्रवेश पत्र 2026 जारी कर दिया गया है। 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित परीक्षा हेतु परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Flass News: फ़िलहाल के लिए 11 अक्टूबर 2026 को होने वाली सहायक शिक्षक 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गयी है ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।

CG Sahayak Shikshak Admit Card 2026 – महत्वपूर्ण समय-सारणी

भर्ती बोर्ड का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB)
विभाग का नामलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
परीक्षा का नाम एवं कोडसहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26)
विज्ञप्ति क्रमांक एवं दिनांकक्रमांक 4024 / परीक्षा एफ-20/2026 (दिनांक 04/10/2026)
एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रारंभ05 अक्टूबर 2026 से लाइव
CG Sahayak Shikshak Exam Date 202611 अक्टूबर 2026 (रविवार)
CGSSB LSAT26 Exam Time Shift Reportingपूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक (अवधि: 2 घंटा 15 मिनट)
परीक्षा केंद्र मुख्य द्वार बंद (Gate Closing)प्रातः 09:30 बजे (परीक्षा प्रारंभ से 30 मिनट पूर्व गेट बंद)
उपस्थिति समय (Reporting Time)प्रातः 08:00 बजे (परीक्षा से 2 घंटे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य)
कुल परीक्षा जिलेछत्तीसगढ़ के 16 जिलों में आयोजित

मुख्य द्वार बंद होने की विशेष चेतावनी: CGSSB के आधिकारिक निर्देशानुसार परीक्षा प्रारंभ होने के ठीक 30 मिनट पूर्व (यानि प्रातः 09:30 बजे) परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

CG Vyapam LSAT26 Admit Card Download करने हेतु आधिकारिक सर्वर लिंक्स

How To Download CG Sahayak Shikshak Admit Card (4 सरल स्टेप्स)

  1. सबसे पहले मण्डल के आधिकारिक CG Sahayak Shikshak Admit Card Login Link (vyapamcg.cgstate.gov.in या cgssb.cgstate.gov.in) पर जाएं।
  2. अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज में पंजीकृत मोबाइल नंबर (Registered Mobile No.) एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. प्रोफाइल डैशबोर्ड में प्रवेश पत्र सेक्शन में जाकर ‘LSAT26 Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
  4. प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। मण्डल के निर्देशानुसार प्रवेश पत्र के सभी पेजों का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ ही प्रिंट करें (क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र की प्रति केंद्र में जमा होगी)।

परीक्षा केंद्र ले जाने हेतु अनिवार्य दस्तावेज (Checklist)

  • प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंटआउट: सभी पेजों का सिंगल-साइड A4 प्रिंट (हस्ताक्षर व फोटो युक्त)।
  • मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (Original Photo ID): मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / आधार कार्ड में से कोई एक मूल प्रति (फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी)।
  • अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो: यदि प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट या धुंधली है, तो 2 हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाएं।
  • पेन: नीला या काला पारदर्शी बॉलपॉइंट पेन।

CG Sahayak Shikshak Dress Code rules एवं महत्वपूर्ण निर्देश

CGSSB के आधिकारिक विज्ञापन के परीक्ष निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को निम्नलिखित ड्रेस कोड का पालन करना होगा:

  • कपड़ा (Dress Code): परीक्षार्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केंद्र आएं।
  • प्रतिबंधित रंग: काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना पूर्णतः वर्जित है।
  • फुटवियर (Footwear): केवल चप्पल पहनकर आएं (जूते-मोज़े पूर्णतः वर्जित हैं)।
  • आभूषण: कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट एवं टोपी ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
  • कक्षा से बाहर जाना: परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं अंतिम आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • धार्मिक / सांस्कृतिक पोशाक: विशेष पोशाक वाले अभ्यर्थी सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करें, ताकि उनकी अतिरिक्त सुरक्षा जांच समय पर हो सके।

परीक्षा केंद्र के विस्तृत जानकारी हेतु इस पोस्ट को CGSSB Exam Center Rules & Dress Code Guide अवश्य देखें।

CGSSB आधिकारिक हेल्पलाइन एवं सहायता केंद्र

यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने अथवा परीक्षा केंद्र के संबंध में कोई कठिनाई होती है, तो आधिकारिक समय (प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक) में CG Vyapam Admit Card Helpline Number पर संपर्क कर सकते हैं:

CGSSB लैंडलाइन हेल्पलाइन0771-2972780
CGSSB मोबाइल हेल्पलाइन8269801982
संपर्क समयकार्यदिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक

महत्वपूर्ण आधिकारिक लिंक्स (Important Direct Links)

सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड (सर्वर 1)vyapamcg.cgstate.gov.in
सहायक शिक्षक एडमिट कार्ड डाउनलोड (सर्वर 2)cgssb.cgstate.gov.in
आधिकारिक प्रवेश पत्र विज्ञप्ति PDF (विज्ञप्ति 4024)विज्ञप्ति PDF डाउनलोड करें
सहायक शिक्षक विस्तृत सिलेबस व परीक्षा योजनाClick Here

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. सहायक शिक्षक (LSAT26) परीक्षा का समय और अवधि क्या है?

उत्तर: परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक कुल 2 घंटे 15 मिनट है।

Q2. क्या डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र भेजा जाएगा?

उत्तर: नहीं, CGSSB की अनुसार प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा, डाकघर से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Q3. परीक्षा केंद्र में कितने बजे तक प्रवेश मिलेगा?

उत्तर: परीक्षा 10:00 बजे शुरू होगी तथा ठीक 30 मिनट पूर्व (सुबह 09:30 बजे) मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को सुबह 08:00 बजे (2 घंटे पूर्व) केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।