All India Sainik School Entrance Exam 2027 (AISSEE 2027) के लिए NTA ने अपने Examination Calendar 2027 में परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 31 जनवरी 2027 निर्धारित की है। AISSEE को जनवरी 2027 की परीक्षाओं में शामिल किया गया है। साथ ही, कैलेंडर में दी गई तिथियों को tentative/proposed बताया गया है।

AISSEE के माध्यम से Sainik Schools में Class 6 और Class 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। हालांकि, AISSEE 2027 का Detailed Information Bulletin और Online Application Form अभी जारी नहीं हुआ है। इसलिए इस लेख में 2027 की उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को अलग और AISSEE 2026 के official Information Bulletin से मिलने वाली reference information को अलग रखा गया है।

All India Sainik School Entrance Exam 2027 महत्पूर्ण तिथि

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामAll India Sainik Schools Entrance Examination 2027
Short NameAISSEE 2027
Conducting AgencyNational Testing Agency (NTA)
प्रवेशClass 6 और Class 9
AISSEE 2027 Exam Date31 January 2027 (Proposed)
आवेदन की शुरुआतअभी जारी नहीं
आवेदन की अंतिम तिथिअभी जारी नहीं
Application Feeअभी जारी नहीं
Admit Cardबाद में घोषित किया जाएगा
Exam Mode2026 में OMR आधारित था; 2027 की पुष्टि bulletin में होगी
Official WebsiteNTA AISSEE Portal

सैनिक स्कूल का फॉर्म कब निकलेगा 2027?

AISSEE 2027 का आवेदन फॉर्म अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन National Testing Agency (NTA) ने अपने परीक्षा कैलेंडर 2027 में परीक्षा तिथि की बात की है जिसमे बताया गया है की All India Sainik School Entrance Exam 2027 (AISSEE) की परीक्षा 31 जनवरी 2027 में होने की सम्भावना है। AISSEE 2026 की विज्ञापन अक्टूबर में जारी हुई थी।

सैनिक स्कूल का फॉर्म कब भरा जाता है?

अगर हम पिछले वर्षो के schedule को देखें तो AISSEE का application process अक्टूबर महीने में शुरू होते आ रहा है। जैसे AISSEE 2026 में आवेदन अक्टूबर 2025 में शुरू हुए था। इसी को देखते हुए AISSEE 2027 के लिए आवेदन अक्टूबर माह में शुरू होने की सम्भावना है।

AISSEE 2027
Image By : NTA Calender 206-2027

AISSEE 2027 Exam Date

NTA के Examination Calendar 2027 में All India Sainik Schools Entrance Examination 31 January 2027 की तारीख दी गई है। Calendar में dates को proposed बताया गया है, इसलिए इसे अभी प्रस्तावित परीक्षा तिथि के रूप में ही लिखना उचित है।

ध्यान दें

31 जनवरी 2027 को final exam date तभी माना जाएगा जब NTA के AISSEE 2027 के official notification/admit card में इसकी पुष्टि हो जाए।

AISSEE 2027 में कौन-कौन सी कक्षा में Admission होगा?

AISSEE के माध्यम से Class 6 और Class 9 में admission के लिए entrance examination आयोजित किया जाता है। AISSEE 2026 के official bulletin में existing Sainik Schools के Class VI और Class IX तथा approved New Sainik Schools के लिए भी admission provisions दिए गए थे।

पात्रता 2026 के अनुसार

जैसे की आपको पता है AISSEE 2027 की फाइनल नोटिफिकेशन NTA के द्वारा नए Information Bulletin जारी नहीं हुई है। हालांकि, AISSEE 2026 के official Information Bulletin में age criteria इस प्रकार था:

  • Class 6 के लिए 2026 में candidate की उम्र 31 मार्च 2026 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए थी। अर्थात जन्म तिथि: 01 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होनी चाहिए थी।
  • Class 9 के लिए 2026 में candidate की उम्र 31 मार्च 2026 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए थी।जन्म तिथि: 01 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2013 के बीच होनी चाहिए थी।

आवेदन शुल्क 2026 के अनुसार

CategoryAISSEE 2026 Fee
General₹850
Defence Personnel / Ex-servicemen wards₹850
OBC-NCL₹850
SC₹700
ST₹700

परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार

AISSEE 2027 का final exam pattern NTA के नए bulletin में confirm होगा। फिलहाल AISSEE 2026 के official Information Bulletin के अनुसार परीक्षा का pattern इस प्रकार था।

Class 6 Exam Pattern

विषयप्रश्नप्रति प्रश्न अंककुल अंक
Language25250
Mathematics503150
Intelligence25250
General Knowledge25250
कुल125—300

Class 9 Exam Pattern

विषयप्रश्नप्रति प्रश्न अंककुल अंक
Mathematics504200
Intelligence25250
English25250
General Science25250
Social Science25250
कुल150—400

क्या AISSEE में Negative Marking होती है?

AISSEE 2026 में गलत उत्तर के लिए negative marking नहीं थी। AISSEE 2027 में इसका final rule NTA के नए Information Bulletin में स्पष्ट होगा।

Exam Duration

  • Class 6: 150 मिनट
  • Class 9: 180 मिनट

2026 में Class 6 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक और Class 9 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक निर्धारित थी।

Question Paper Medium

  • Class 6 के लिए candidate को इन भाषाओं में question paper चुनने का विकल्प दिया गया था: English, Hindi, Assamese, Bengali, Gujarati, Kannada, Marathi, Malayalam, Odiya, Punjabi, Tamil, Telugu और Urdu.
  • Class 9 का question paper English medium में था।

Qualifying Marks

प्रत्येक section में न्यूनतम 25% marks और कुल मिलाकर न्यूनतम 40% marks की requirement थी। Sainik Schools के मामले में SC/ST candidates के लिए section और aggregate qualifying requirement में अलग provision दिया गया था, approved New Sainik Schools के लिए bulletin में अलग requirement दी गई थी। इसलिए 2027 में category और school type के अनुसार final नियम आने के बाद पता चल पायेगा।

Syllabus अभी क्या पढ़ें?

AISSEE 2027 का detailed syllabus अभी जारी नहीं हुआ है। तैयारी के लिए विद्यार्थी AISSEE 2026 के syllabus और previous year question papers को reference के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Class 6

  • Mathematics
  • Language
  • Intelligence
  • General Knowledge

Class 9

  • Mathematics
  • Intelligence
  • English
  • General Science
  • Social Science

Previous Year Question Paper 2026

Class 6

Class 9

आपके लिए यह जानना जरूरी है कि AISSEE की परीक्षा में अलग-अलग सेट और भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होते हैं। इसलिए हर सेट और भाषा के प्रश्न पत्र की PDF यहाँ उपलब्ध कराना संभव नहीं है। यदि आप पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र स्वयं देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करके आसानी से किसी भी वर्ष का Question Paper प्राप्त कर सकते हैं।

  • स्टेप 1: सबसे पहले आपको NTA की Downloads वेबसाइट पर जाना है। NTA Downloads
  • स्टेप 2: अब Year वाले बॉक्स में अपना इच्छित वर्ष चुनें। इसके बाद Exam Type में AISSEE सेलेक्ट करके Search बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने AISSEE के प्रश्न पत्रों की पूरी लिस्ट दिखाई देगी। इसमें Class और Language के अनुसार अलग-अलग प्रश्न पत्र दिए होंगे। दाईं ओर QP लिखा हुआ दिखाई देगा, जो Question Paper है। इसके बगल में AK लिखा होगा, जो Answer Key है। जिस प्रश्न पत्र या Answer Key की जरूरत हो, उसके सामने दिए गए Download बटन पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
AISSEE 2027
Image By: NTA AISSEE

Application में Documents 2026 के अनुसार

नीचे दिए गए documents AISSEE 2026 application process में आवश्यक थे। AISSEE 2027 में आवश्यक documents की final list NTA के नए application notice में देखनी होगी।

  • Candidate Photograph
  • Signature
  • Thumb Impression
  • Date of Birth Certificate
  • Domicile Certificate
  • Caste/Category Certificate, यदि लागू हो
  • Defence Service Certificate, यदि लागू हो
  • Ex-servicemen के लिए PPO, यदि लागू हो
  • Approved New Sainik School से संबंधित certificate, जहां लागू हो

Admission कैसे होगा?

AISSEE केवल entrance examination है। परीक्षा में qualify करने के बाद admission की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। AISSEE 2026 के अनुसार admission में:

  • AISSEE performance/merit
  • School-wise/category-wise merit
  • E-counselling
  • Medical fitness
  • Original documents verification
  • उपलब्ध vacancies

जैसी चीजें शामिल थीं।

सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027-28 अंतिम तिथि

यदि आप सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027-28 last date खोज रहे हैं, तो आपको बता दे अभी 2027-28 के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन अक्टूबर 2026 में सैनिक स्कूल एडमिशन के लिए कुछ अपडेट आ सकता है।

तैयारी कैसे करें?

AISSEE 2027 की परीक्षा 31 जनवरी 2027 प्रस्तावित है, इसलिए विद्यार्थी official application notification का इंतजार करते हुए previous year question papers से तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Class 6 के लिए

Mathematics, Language, Intelligence और General Knowledge पर विशेष ध्यान दें।

Class 9 के लिए

Mathematics के साथ Intelligence, English, General Science और Social Science की तैयारी करें।

साथ ही पिछले वर्षों के question papers को समय निर्धारित करके हल करें, जिससे परीक्षा के pattern और question distribution को समझने में मदद मिलेगी।

नोट:

नोट

  • NTA के Examination Calendar में AISSEE 2027 की 31 जनवरी 2027 तारीख proposed है। Calendar की dates administrative, academic, statutory, logistical या अन्य परिस्थितियों के कारण बदल सकती हैं।

महतपूर्ण लिंक्स

लिंकविवरण
AISSEE 2027 Official Notificationजल्द जारी होने पर यहाँ देखें
AISSEE 2027 Online Application Formआवेदन शुरू होने पर यहाँ आवेदन करें
AISSEE 2027 Exam Dateपरीक्षा तिथि और परीक्षा से जुड़ी जानकारी
AISSEE Official WebsiteNTA की आधिकारिक वेबसाइट
AISSEE 2026 Information Bulletinपिछले वर्ष की आधिकारिक जानकारी

महत्वपूर्ण सूचना: दोस्तों, इस ब्लॉग में दी गई जानकारी विद्यार्थियों, आवेदकों और उम्मीदवारों को AISSEE 2027 की अग्रिम तैयारी में सहायता करने के उद्देश्य से साझा की गई है। इस ब्लॉग में उपयोग किए गए PDF, स्क्रीनशॉट और अन्य संबंधित सामग्री National Testing Agency (NTA) की संपत्ति हैं। इन सामग्रियों पर हमारा किसी भी प्रकार का स्वामित्व, अधिकार या दावा नहीं है। इन्हें केवल विद्यार्थियों और उम्मीदवारों के सूचना एवं संदर्भ (Reference) के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. AISSEE 2027 कब होगा?

उत्तर: NTA के Examination Calendar 2027 के अनुसार AISSEE 2027 की प्रस्तावित परीक्षा तिथि 31 जनवरी 2027 है।

Q2. सैनिक स्कूल का फॉर्म कब निकलेगा 2027?

उत्तर: AISSEE 2027 का application form अभी जारी नहीं हुआ है।

Q3. सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म 2027-28 कब भरा जाएगा?

उत्तर: AISSEE 2027-28 के application schedule की official घोषणा अभी नहीं हुई है। पिछले AISSEE 2026 में आवेदन अक्टूबर 2025 में हुए थे।

Q4. AISSEE 2027 में कौन-कौन सी कक्षा में admission होगा?

उत्तर: AISSEE के माध्यम से Class 6 और Class 9 में admission के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।

Q5. AISSEE 2027 application fee कितनी है?

उत्तर: AISSEE में General/OBC-NCL आदि के लिए ₹850 और SC/ST के लिए ₹700 fee थी।

Q6. AISSEE 2027 का exam pattern क्या है?

उत्तर: AISSEE 2026 के अनुसार Class 6 का paper 300 marks और Class 9 का paper 400 marks का था। 2027 का final pattern official bulletin में confirm होगा।

Q7. AISSEE previous year question paper PDF कहाँ मिलेगा?

उत्तर: AISSEE 2026 bulletin के अनुसार earlier examination question papers NTA website पर उपलब्ध कराए जाते हैं।