अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, तो State Bank of India (SBI) ने उन सभी युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार मौका दिया है । SBI Apprentice Notification 2026 (विज्ञापन संख्या CRPD/APPR/2026-27/07) आधिकारिक तौर पर आ चुका है । अगर आप ग्रेजुएट हैं और अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत 1 साल का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो यह Apprentice पोस्ट आपके लिए ही है । आप चाहें तो आधिकारिक SBI Apprentice Notification 2026 PDF बैंक की वेबसाइट से या निचे गए लिंक से भी डाउनलोड करके भी पूरी डिटेल पढ़ सकते हैं। चलिए, इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं
Download Official SBI Apprentice Notification 2026 PDF Here
SBI Apprentice Recruitment 2026 – Overview
| Particulars | Details |
|---|---|
| Organization Name | State Bank of India |
| Post Name | Apprentice |
| Advertisement Number | CRPD/APPR/2026-27/07 |
| Total Vacancies | 7150 |
| Training Duration | 1 Year |
| Stipend | Rs. 15,000/- per month |
| Application Mode | Online |
SBI Apprentice Recruitment 2026 Important Dates
फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा तक की जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं, इन्हें कहीं सुरक्षित जगह नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें:
| Online Registration Starts | 19 May 2026 |
| Last Date to Apply Online | 08 June 2026 |
| Correction Last Date | 08 June 2026 |
| Application Print Last Date | 26 June 2026 |
| Call Letter Download Date | Tentatively in the month of June |
| Online Examination | Tentatively in July 2026 |
SBI Apprentice Vacancy 2026
SBI ने पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 7150 SBI Apprentice Vacancy 2026 की घोषणा की है । कुछ प्रमुख राज्यों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 709 पद , उत्तर प्रदेश में 561 पद , महाराष्ट्र में 504 पद , तेलंगाना में 491 पद और छत्तीसगढ़ में 93 पद खाली हैं । और एक बात ध्यान रखिएगा कि बैंक अपनी जरूरत के हिसाब से बाद में इन पदों की संख्या को कम या ज्यादा कर सकता है ।

SBI Apprentice Application Form 2026 Link
दोस्तों, इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। SBI Apprentice Application Apply करने का Link निचे दिया गया है और इसके अलवा इस पद में आवेदन करने का कोई और माध्यम स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
How to fill out the SBI Apprentice Online Form 2026?
अगर आप खुद फॉर्म भरने के बारे में सोच रहे हैं, तो निचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें और बड़ी ही आसानी से अपना फॉर्म भरिये:
- सबसे पहले आपको इनमे से किसी एक पोर्टल https://nsdcindia.org/apprenticeship or https://apprenticeshipindia.org or http://bfsissc.com or https://sbi.bank.in/careers or https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर अप्लाई करना है।
- इसके बाद, अगर आप SBI की करियर वेबसाइट (https://www.sbi.co.in/careers) के “Current Openings” सेक्शन से अप्लाई कर रहे हैं तो ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें। Click Here
- फॉर्म में अपनी सारी जानकारी बहुत ही सावधानी से भरें और सेव करें।
- जैसे ही रिजिस्ट्रशन कम्प्लीट होगा आपके रजिस्टर मोबाइल एंड ईमेल में सिस्टम आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड देगा, उसे तुरंत कहीं लिखकर सुरक्षित कर लें।
- अब पेमेंट गेटवे के जरिए अपनी फीस जमा करें जैसे UPI,Debit Card, Internet Banking।
- पेमेंट Successful होने के बाद जो ई-रसीद और फॉर्म जनरेट होगा, उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।
Online Apply SBI Apprentice Notification 2026
SBI Clerk Apprentice Pre-requisites for Applying Online
SBI Apprentice 2026 का फॉर्म भरने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें ताकि ऑनलाइन करते वक़्त कोई भी समस्या न आये :
- एक चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर (इसे रिजल्ट आने तक एक्टिव रखना है)।
- आपका हाल ही में खींचा गया कलर पासपोर्ट साइज फोटो (20kb-50kb)।
- सफेद कागज पर काले पेन से किए गए आपके हस्ताक्षर (10kb-20kb)।
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान (काली या नीली स्याही से)।
- आपके खुद के हाथ से लिखा हुआ डिक्लेरेशन (Hand-written declaration) सफेद कागज पर काली स्याही से।
Explore More Jobs
- SSC CGL Notification 2026 Out (PDF Download)
- CG Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026
- 12th Pass Govt Job for Female 2026
- CTET Notification September 2026
- Railway RRB ALP Recruitment 2026
SBI Clerk Apprentice Application Fees
| Category | Fees/Intimation charges |
| General/OBC/EWS | Rs. 300/- |
| SC/ST/PwBD | NIL |
| (ध्यान रहे: एक बार फीस कटने के बाद वो किसी भी हालत में रिफंड नहीं होगी) । | |
SBI Apprentice Eligibility Criteria 2026
अप्लाई करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आप SBI Apprentice Eligibility Criteria 2026 के लिए योग्य हैं या नहीं ।
1. SBI Apprentice Nationality
इस भर्ती के लिए केवल योग्य भारतीय नागरिक ही आवेदन कर सकते हैं ।
2. SBI Apprentice Age Limit
आपकी उम्र की गणना 01.04.2026 के आधार पर की जाएगी:
- Minimum Age: 20 yr
- Maximum Age: 28 yr
आयु में छूट:
- OBC: 3 yr
- SC/ST: 5 yr
- अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के नियमों को पढ़ सकते हैं Click Here।
3. SBI Apprentice Educational Qualification
01 April 2026 तक इससे पहले आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए ।
फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता जांचें! हमारे SBI Apprentice Eligibility Checker का उपयोग करें। बस अपनी DOB, Home State, Category और Educational Qualification select करें और सिर्फ 1 सेकंड में अपना पात्रता स्टेटस जानें!
Check SBI Apprentice Eligibility Checker 🚀SBI Apprentice Exam Pattern 2026
सेलेक्शन के लिए आपको मुख्य रूप से एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा और एक लोकल भाषा का टेस्ट देना होगा। जो अपने अपने राज्य अनुसार होगा।
SBI Apprentice Online Test Pattern
| Name of test | No. of Que. | Max Marks | Time |
| General/Financial Awareness | 25 | 25 | 15 min |
| General English | 25 | 25 | 15 min |
| Quantitative Aptitude | 25 | 25 | 15 min |
| Reasoning Ability & Computer Aptitude | 25 | 25 | 15 min |
| Total | 100 | 100 | 60 min |
| Note: एग्जाम में तुक्के मारने से बचें, क्योंकि हर गलत जवाब पर 1/4 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। | |||
SBI Apprentice Local Language Test
आवेदक जिस राज्य के लिए फॉर्म भर रहे हैं, उसको वहां की लोकल भाषा पढ़नी, लिखनी, बोलनी और अच्छे से समझ आनी चाहिए । रिटर्न एग्जाम निकालने के बाद आपसे यह टेस्ट लिया जाएगा । लेकिन अगर आपकी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट में वह लोकल भाषा एक विषय के रूप में दर्ज है, तो आपको यह टेस्ट नहीं देना पड़ेगा ।

SBI Apprentice Medical Test
इन सबके बाद, फाइनल सेलेक्शन के लिए आपको बैंक के नियमों के हिसाब से मेडिकल टेस्ट पास करना होगा ताकि आप पूरी तरह से फिट घोषित हो सकें। अगर आप जानना चाहते है की बैंक के क्या नियम होते है तो यहाँ क्लिक करे।
SBI Apprentice Syllabus 2026
आधिकारिक PDF के अनुसार, सिलेबस को 4 भागों में बांटा गया है (नोटिफिकेशन में अंदर के टॉपिक्स नहीं बताए गए हैं, बस विषयों के नाम दिए गए हैं):
- General/Financial Awareness
- General English
- Quantitative Aptitude
- Reasoning and Computer Aptitude
SBI Apprentice Salary and Benefits 2026
इस 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान आपको हर महीने 15,000/- रुपये का स्टाइपेंड (SBI Apprentice Salary) दिया जाएगा । इसके अलावा आपको कोई और भत्ते या एक्स्ट्रा फायदे (allowances/benefits) नहीं मिलेंगे। लेकिन ये उनके लिए खास हो सकता है जो बैंकिंग के लिए तयारी कर रहे है।
Conclusion
दोस्तों, यह बात साफ तौर पर समझ लीजिए कि यह प्रोग्राम बैंक में कोई पक्की नौकरी (Employment) या कॉन्ट्रैक्ट वाली जॉब नहीं है । इस दौरान आपको SBI का “कर्मचारी” (Employee) नहीं माना जाएगा और न ही आपको नियमित कर्मचारियों वाली कोई सुविधाएं मिलेंगी। बस आपको एक एक्सपीरियंस मिलेगा की बैंक में कैसे काम होता है अगर आप बैंकिंग में रूचि या बैंक की ही तयारी कर रहे हो तो यह आपके लिए एक बोनस साबित हो सकता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. क्या SBI Apprentice 2026 एक Permanent Job है?
Ans: नहीं, यह बैंक में कोई रोजगार या कॉन्ट्रैक्ट की नौकरी नहीं है । यह अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत केवल 1 वर्ष की ट्रेनिंग है । इस अवधि के पूरा होने के बाद SBI आपको नियमित रोजगार देने के लिए बाध्य नहीं है ।
Q2. SBI Apprentice की सैलरी (Stipend) कितनी होती है?
Ans: 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस को हर महीने 15,000/- रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा । इसके अलावा बैंक की तरफ से कोई अन्य भत्ते या फायदे (allowances/benefits) नहीं मिलेंगे ।
Q3. SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिए कौन अप्लाई कर सकता है?
Ans: जिन उम्मीदवारों ने 01.04.2026 तक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन (Graduation) पूरा कर लिया है और जिनकी उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच है, वे आवेदन कर सकते हैं। आप अपनी सटीक उम्र और अन्य योग्यताओं को तुरंत जांचने के लिए हमारे Govt Job Eligibility Checker का उपयोग कर सकते हैं।
Q4. क्या मैं इस भर्ती में एक से ज्यादा राज्यों (States) के लिए फॉर्म भर सकता हूँ?
Ans: नहीं, उम्मीदवार केवल किसी एक राज्य की ट्रेनिंग सीट के लिए ही आवेदन कर सकते हैं ।
Q5. SBI Apprentice का एप्लीकेशन फॉर्म भरने की फीस कितनी है?
Ans: General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 300/- रुपये है । वहीं, SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस (NIL) नहीं देनी है । फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है ।














