CG ITI Admission 2026 – ऑनलाइन आवेदन (Application Form), तिथियां, और मेरिट लिस्ट की पूरी जानकारी

Published: 29/May/2026 | Updated: 29/May/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी 10वीं या 12वीं पास करने के बाद किसी अच्छे वोकेशनल कोर्स की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार अपडेट है। छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) ने CG ITI Admission 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

राज्य के सरकारी और प्राइवेट ITI संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में मैं आपको CG ITI 2026 Application Form भरने के तरीके से लेकर, जरूरी डेट्स, फीस और CG ITI Merit List 2026 तक की पूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में देने वाला हूँ। तो चलिए, सारी डिटेल्स फटाफट समझ लेते हैं!

एक नज़र में पूरी जानकारी (CG ITI 2026 Admission Overview)

विवरण (Particulars)जानकारी (Details)
परीक्षा का पूरा नामChhattisgarh Industrial Training Institute Admission
संक्षिप्त नामCG ITI Admission
आयोजक संस्था (Conducting Body)संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ (DTE)
प्रवेश सत्र (Session)2026-27 एवं 2026-28
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय (State level)
चयन मानदंड (Selection Criteria)मेरिट के आधार पर (Merit Based)
आवेदन का तरीका (Mode of application)ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटcgiti.admissions.nic.in

फॉर्म कब से कब तक भरे जाएंगे? CG ITI Admission 2026 Dates

दोस्तों, CG ITI Counselling 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। मेरी सलाह यही रहेगी कि लास्ट डेट का इंतज़ार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म भर लें। यहाँ देखिए पूरा शेड्यूल:

महत्वपूर्ण इवेंट्स (Events)तिथियां (Dates)
ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और चॉइस फिलिंग (First phase choice filling): आवेदकों द्वारा प्राथमिकताओं के क्रम में संस्थाओं और व्यवसायों का चयन।29 मई 2026 से 15 जून 2026
CG ITI Admission 2026 Last Date 1st Round15 जून 2026
पहली मेरिट सूची का प्रदर्शन (First Merit List): NIC द्वारा पोर्टल और संस्था के नोटिस बोर्ड पर पहली चयन सूची जारी करना।16 जून 2026
प्रथम चयन सूची की तिथियां (Selection list dates):16 से 22 जून 2026
प्रथम चरण का प्रवेश (Admission by institute): आवेदकों का संस्था में प्रवेश (निर्धारित तिथि के बाद अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा)।23 से 25 जून 2026
द्वितीय चरण की मेरिट सूची (Second phase merit list):26 जून से 3 जुलाई 2026
द्वितीय चरण का प्रवेश (Admission by institute):4 से 7 जुलाई 2026
तृतीय चरण की मेरिट सूची (Third phase merit list):8 से 12 जुलाई 2026
तृतीय चरण का प्रवेश (Admission by institute):13 से 15 जुलाई 2026

Note: तृतीय चयन सूची से प्रवेश की एक संभावित तिथि विवरण में मई 2026 दी गई है, लेकिन क्रमानुसार यह 13 से 15 जुलाई 2026 के आस-पास ही होगी, अतः आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट्स देखते रहें।

कौन कर सकता है अप्लाई? CG ITI Admission 2026 Eligibility Criteria

छत्तीसगढ़ आईटीआई में प्रवेश के लिए संचालनालय द्वारा कुछ आवश्यक पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। किसी भी स्तर पर अपात्र पाए जाने पर उम्मीदवार का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा:

  • मूल निवासी: शासकीय आईटीआई में प्रवेश लेने वाले आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा (या इसके समकक्ष) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (व्यवसाय ‘5G नेटवर्क तकनीशियन’ के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं है)।
  • आयु सीमा (Age Limit): 1 अगस्त 2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। ‘ड्राइवर कम मैकेनिक’ व्यवसाय के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है।
  • अन्य शर्तें: आवेदक किसी अन्य संस्थान या प्रतिष्ठान में पूर्णकालिक रूप से अध्ययनरत या कार्यरत नहीं होना चाहिए।

Explore More Jobs

फॉर्म भरने की फीस CG ITI 2026 Application Form Fee

ऑनलाइन CG ITI Counselling 2026 फॉर्म की फीस बहुत ही नॉमिनल रखी गई है, जिसे आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Fee)
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (General, OBC)₹60 (जीएसटी और अन्य शुल्क अतिरिक्त)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (SC, ST/PWD)₹50 (जीएसटी और अन्य शुल्क अतिरिक्त)

CG ITI Counselling 2026 Application Form कैसे भरें?

आपको Chattisgarh ITI Counselling 2026 Application Form भरने के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है, आप cgiti.admissions.nic.in online apply लिंक से खुद या अपने नजदीकी चॉइस सेंटर (लोक सेवा केंद्र) पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CG ITI Admission 2026” या ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, श्रेणी आदि दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  4. अपने शैक्षणिक विवरण और अपनी पसंद के आईटीआई संस्थानों व ट्रेड (Choice Filling) का प्राथमिकता के आधार पर चयन करें।
  5. अपने दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (100Kb से कम) और हस्ताक्षर (50Kb से कम) अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फाइनल प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

CG ITI 2026 Merit List

अधिकारियों द्वारा CG ITI Admission 2026 Merit List केवल उन उम्मीदवारों के लिए जारी की जाएगी जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। यह मेरिट सूची न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (10वीं या 12वीं) की परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि अंकों में समानता होती है, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल cgiti.admissions.nic.in पर लॉगिन करके अपनी चयन सूची (Allotment List) और आबंटन पत्र (Allotment Letter) देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Chhattisgarh ITI Counselling 2026 – Important Documents

जब आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाएगा, तब आप संबंधित संस्थान/कॉलेज में वेरिफिकेशन के लिए आपको इन ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स (Document Verification) की जरूरत पड़ेगी:

  • CG ITI Counselling 2026 Application Form का प्रिंटआउट और आबंटन पत्र
  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (T.C.)
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (स्कॉलरशिप के लिए)
  • आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो

Chhattisgarh ITI Counselling 2026 Links

लिंक का नामस्टेटस
विभागीय वेबसाइटClick Here
विभागीय विज्ञापन (PDF)Click Here
आवेदन फॉर्म लिंकClick Here
Round-1 Listजल्द अपडेट…
Round-2 Listजल्द अपडेट…

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. छत्तीसगढ़ ITI का फॉर्म कहाँ से भरें?

Ans: आप घर बैठे ऑफिशियल वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आसानी से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Q2. CG ITI 2026 Merit List कब आएगी?

Ans: पहली मेरिट लिस्ट 16 जून 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। आप अपने लॉगिन पोर्टल पर जाकर चेक कर सकेंगे।

Q3. क्या फॉर्म में हुई गलती को बाद में सुधारा जा सकता है?

Ans: हाँ, अगर आपसे फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो नए राउंड की काउंसलिंग शुरू होने पर आप दोबारा पोर्टल फीस भरकर नया रजिस्ट्रेशन (त्रुटि सुधार) कर सकते हैं।

अपनी योग्यता चेक करें (Check Eligibility)

किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि आप उसके योग्य हैं या नहीं। इसके लिए आप सीधे हमारे Govt Job Eligibility Checker Tool का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी बेसिक जानकारी (DOB, राज्य और कैटेगरी) दर्ज करें और जानें कि आप किन नौकरियों के लिए योग्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.