छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026|CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र डाउनलोड

तो कैसे हो दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 के बारे में बताएंगे। इसमें आप छत्तीसगढ़ शिक्षक वर्ग 2 का सिलेबस आसानी से समझ सकेंगे और यह भी जानेंगे कि परीक्षा में किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, हम आपको पिछले छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप पुराने प्रश्नों को देखकर अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकें। परीक्षा नजदीक है, इसलिए समय बर्बाद न करें और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।

CG शिक्षक भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न

दोस्तों, CG Vyapam का नाम बदलकर CGSSB किए जाने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा का पैटर्न भी बदला है। अब परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पोस्ट में हमने CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 को आसान हिंदी में समझाने की कोशिश की है, ताकि आप सिलेबस को आसानी से समझ सकें।

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामCG Shikshak Bharti 2026
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा का माध्यमOMR शीट
परीक्षा अवधि2 घंटे
प्रश्न का प्रकारMCQ
Negative Marking1/4 अंक

CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 – विषयवार सिलेबस

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती का सिलेबस 3 भागों में बांटा गया है। इसमें कुल 100 अंक होंगे। भाग 1 में अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं। इसके बाद बचे हुए 50 अंकों को भाग 2 और भाग 3 में बांटा गया है।

भाग 1 – विषय संबंधित ज्ञान: इसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं। इस भाग का सिलेबस अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग होगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी अभ्यर्थी ने अंग्रेजी शिक्षक के पद के लिए आवेदन किया है, तो भाग 1 में अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

भाग 2 – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र: इस भाग से 15 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भाग सभी शिक्षक पदों के लिए समान रहेगा।

भाग 3 – भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन: इस भाग के लिए 35 अंक निर्धारित हैं। यह भाग भी सभी शिक्षक पदों के लिए समान रहेगा।

इसका मतलब यह है कि भाग 2 और भाग 3 का सिलेबस सभी शिक्षक पदों के लिए समान है, जबकि भाग 1 का सिलेबस चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग होगा। जैसे निचे टेबल में देख सकते है –

भागविषयअंक
भाग 1विषय संबंधित ज्ञान50
भाग 2बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र15
भाग 3भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन35
कुल100

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 – विषयवार PDF

क्र.विषयSyllabus PDF
1हिंदीडाउनलोड करें
2अंग्रेजीडाउनलोड करें
3गणितडाउनलोड करें
4संस्कृतडाउनलोड करें
5सामाजिक विज्ञानडाउनलोड करें
6कृषिडाउनलोड करें

भाग 1 – विषय संबंधित ज्ञान का सिलेबस

अंग्रेजी शिक्षक का सिलेबस

क्र.विषयअंक
1Grammar Based Questions – Grammar, Tenses, Verbs, Clauses, Sentence Structure आदि15
2Vocabulary Based Questions – Word Formation, Synonyms/Related Vocabulary, Collocations, Figure of Speech आदि15
3Reading Comprehension – Unseen Passages एवं उनसे संबंधित प्रश्न10
4Pedagogy of Language Development – Language Learning, Language Skills, Teaching Methods, Teaching Materials आदि10
कुल50

हिंदी शिक्षक का सिलेबस

क्र.विषयमुख्य टॉपिकअंक
1हिंदी साहित्य का इतिहासप्रमुख काल विभाजन तथा हिंदी साहित्य के प्रमुख काल एवं प्रवृत्तियां – आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल10
2गद्य खंडकहानी, नाटक/एकांकी, निबंध, रेखाचित्र, संस्मरण, जीवनी, आत्मकथा, यात्रा वृत्तांत, लघुकथा एवं व्यंग्य5
3पद्य खंडआदिकालीन कवि एवं रचनाएं, भक्तिकाल – सगुण/निर्गुण/सूफी काव्य, रीतिकालीन कविता, आधुनिक काल के कवि एवं रचनाएं5
4हिंदी भाषा का व्यावहारिक व्याकरणरस, छंद, अलंकार, शब्द शक्तियां, वाक्य परिचय, विराम चिह्न, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, अपठित गद्यांश15
5हिंदी भाषा शिक्षणभाषा शिक्षण की प्रचलित विधियां/प्रणालियां तथा भाषायी दक्षताएं – सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना10
6छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्यछत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य से संबंधित सामान्य जानकारी5
कुल50

सामाजिक विज्ञान शिक्षक का सिलेबस

क्र.विषयमुख्य टॉपिकअंक
1भूगोलपृथ्वी, महासागर एवं महाद्वीप, जलवायु, पृथ्वी की सतह पर परिवर्तनकारी प्रक्रियाएं, भारत का भूगोल, प्राकृतिक एवं मानव संसाधन, मृदा एवं जल15
2इतिहासभारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, मौर्य काल, मुगल एवं मराठा शासन, ब्रिटिश शासन, 1857 की क्रांति, विश्व युद्ध, छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम15
3नागरिक शास्त्रभारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, भारतीय शासन, संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, न्यायपालिका, स्थानीय शासन, पंचायती राज एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन10
4अर्थशास्त्रआर्थिक गतिविधियां, उद्योग, अर्थव्यवस्था, सरकारी बजट, कर निर्धारण, आंकड़ों का संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण, वैश्वीकरण, मुद्रा एवं साख10
कुल50

संस्कृत शिक्षक का सिलेबस

क्र.विषयमुख्य टॉपिकअंक
1व्याकरणवर्ण व उच्चारण स्थान, शब्दरूप, संख्या, अपठित-अवबोधन, धातुरूप, कारक परिचय, प्रत्यय, तद्धित, संधि, समास, अव्यय, उपसर्ग आदि20
2वाक्य रचनानिर्धारित व्याकरण के आधार पर शुद्ध-अशुद्ध वाक्य का निर्णय तथा अपठित अनुच्छेद का अवबोधन, अनुवाद एवं संस्कृत भाषा-साहित्य से संबंधित लघु संस्कृत निबंध10
3काव्यांशरघुवंशम्, अभिज्ञानशाकुन्तलम् तथा भगवद्गीता से निर्धारित अंश10
4गद्यांशशुकनासोपदेश, पंचतंत्र, कवि परिचय, संस्कृत सुभाषित, छंद, अलंकार एवं वैदिक साहित्य से संबंधित विषय10
कुल50

गणित शिक्षक का सिलेबस

क्र.विषयमुख्य टॉपिकअंक
1गणित का इतिहास, प्रकृति, गणित सीखना सिद्धांत व आकलनभारतीय गणितज्ञ, गणितीय विचारों का विकास, गणित का स्वरूप, गणितीय तर्क एवं प्रमाण, सीखने का मॉडल, गणितीय सीखने का आकलन5
2अंक गणितसंख्या पद्धति, प्राकृतिक एवं पूर्ण संख्याएं, परिमेय-अपरिमेय संख्याएं, मूलभूत संक्रियाएं, भिन्न, दशमलव, गुणनखंड, LCM-HCF, अनुपात-समानुपात, ब्याज, प्रतिशत, लाभ-हानि, छूट, समय-कार्य, दूरी-गति एवं वाणिज्य गणित10
3बीजगणितवास्तविक संख्याएं, घातांक, बीजीय व्यंजक, बहुपद, रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, श्रेणियां तथा समान्तर एवं गुणोत्तर श्रेणी10
4त्रिकोणमितित्रिकोणमितीय अनुपात, सर्वसमिकाएं, त्रिकोणमितीय मान, फलनों के ग्राफ, ऊंचाई एवं दूरी5
5ज्यामितिरेखा एवं कोण, समतलीय आकृतियां, त्रिभुज, चतुर्भुज, ज्यामितीय आकृतियों में समरूपता एवं संपूरक वृत्त रेखाएं, ज्यामितीय रचनाएं5
6क्षेत्रमितिसमतलीय आकृतियों का क्षेत्रफल, त्रिभुज, आयत, समांतर चतुर्भुज एवं समलम्ब चतुर्भुज, घन, घनाभ एवं लंबवृत्तीय बेलन, शंकु और गोल का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन5
7सांख्यिकीआंकड़ों का संग्रह एवं वर्गीकरण, बारंबारता बंटन सारणी, मिलान चित्र, स्तम्भ एवं आयत लेखाचित्र, वृत्तीय ग्राफ, विभिन्न प्रकार के लेखाचित्र, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक10
कुल50

कृषि शिक्षक का सिलेबस

क्र.विषयमुख्य टॉपिकअंक
1सामान्य कृषि एवं कृषि मौसम विज्ञान, कृषि अभियान्त्रिकी एवं जल प्रबंधनकृषि संबंधी क्रियाएं, क्षेत्र उत्पादन, विभिन्न फसलों की उत्पादकता, उर्वरक, कृषि मौसम विज्ञान, मौसम एवं जलवायु, कृषि अभियान्त्रिकी, सिंचाई परियोजनाएं, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जल प्रबंधन10
2शस्य विज्ञान एवं उद्यान शास्त्रशस्य विज्ञान, फसल उत्पादन, फसल प्रणाली एवं चक्र, सतत एवं वर्षा आधारित खेती, फसल विविधीकरण, खरपतवार प्रबंधन तथा उद्यानिकी में फल, सब्जी, फूल, मसाले एवं सुगंधित पौधों की खेती और संरक्षण10
3कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि कीट, कृषि पादप रोग एवं मृदा विज्ञानकृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास, कृषि अर्थशास्त्र एवं वित्त, सहकारिता, कीट विज्ञान, प्रमुख कृषि कीट एवं उनका प्रबंधन, पादप रोग विज्ञान, रोग नियंत्रण तथा मृदा के भौतिक गुण, उर्वरता एवं प्रबंधन10
4पशुपालन, मत्स्यपालन, कुक्कुटपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकीपशुपालन, पशु शरीर रचना एवं प्रजनन, उन्नत नस्लें, पशु आहार एवं पोषण, चारा संरक्षण, पशु चिकित्सा एवं रोग, मत्स्य पालन तथा कुक्कुट पालन की मूल बातें10
5कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणितकृषि विज्ञान के मूल तत्व, कृषि रसायन, मृदा एवं पौधों से संबंधित मूल अवधारणाएं तथा कृषि में उपयोगी गणितीय विषय10
कुल50

भाग 2 – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र का सिलेबस

बच्चे का विकास

इसमें बच्चे के विकास एवं सीखने से संबंधित विषयों को शामिल किया गया है। इसमें विकास की अवधारणा एवं उसकी सीखने से संबंधित बातें, बच्चों के विकास के सिद्धांत, वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव, बुद्धिमत्ता एवं उसके संबंध में आलोचनात्मक परिप्रेक्ष्य, बहु आयामी बुद्धि, भाषा एवं विचार, सीखने वाले बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नता, भाषाई विभिन्नता, जाति, लिंग, समुदाय एवं धर्म के आधार पर अंतर, सीखने के मूल्यांकन एवं सीखने के मूल्यांकन के बीच अंतर तथा स्कूल आधारित मूल्यांकन और सतत एवं समग्र मूल्यांकन जैसे विषय शामिल हैं।

समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को समझना

इसमें वंचित एवं कमजोर सहित विभिन्न पृष्ठभूमि से आए सीखने वाले बच्चों का शिक्षण, सीखने में कठिनाई तथा विकलांगता आदि से संबंधित बच्चों का शिक्षण और सृजनात्मक एवं विशिष्ट योग्यता वाले सीखने वालों का शिक्षण शामिल है।

सीखना एवं शिक्षाशास्त्र

इसमें सीखने-सिखाने के आधारभूत तरीके, बच्चों के सीखने की प्रक्रिया एवं सीखने में सामाजिक क्रियाकलापों की भूमिका, सीखने को सामाजिक प्रक्रिया के रूप में समझना तथा बच्चों को समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में समझना जैसे विषय शामिल हैं।

भाग 3 – भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन का सिलेबस

सामान्य हिंदी – 5 अंक

सामान्य हिंदी में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  1. स्वर, व्यंजन, वर्तनी
  2. लिंग, वचन, काल
  3. संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक
  4. समास रचना एवं प्रकार
  5. संधि- स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि
  6. व्याकरणिक अशुद्धियाँ
  7. शब्द रचना- उपसर्ग एवं प्रत्यय
  8. शब्द प्रकार, तत्सम तद्भव, देशज, विदेशी
  9. पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द तथा अनेक शब्दों या वाक्यांशों के लिए एक शब्द।

General English – 5 Marks

General English में Number, Gender, Articles, Noun, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Preposition, Conjunctions, Synonyms, Antonyms, Homonyms, One Word Substitution, Spellings, Prefixes, Suffixes, Proverbs and Idioms, Active/Passive Voice, Sentences तथा Punctuations से संबंधित विषय शामिल हैं।

सामान्य मानसिक योग्यता – 10 अंक

इस भाग में तर्क करना, संबंध देखना, Analogy, आंशिक योग्यता, अज्ञातशरीय संबंध आदि से संबंधित प्रश्नों की तैयारी करनी होगी। इसमें विषमता को पहचानना, आकृति और संख्या श्रृंखला, अक्षर और अंक श्रृंखला, दिशा बोध, संबंध, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएं, चित्रों का मिलान तथा धन संबंधी विभिन्न प्रकार के पैटर्न आदि शामिल हैं।

कंप्यूटर शिक्षा – 5 अंक

कंप्यूटर शिक्षा में कंप्यूटर का परिचय, कंप्यूटर के प्रमुख भाग, इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस, प्रिंटर के प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, Microsoft Office, इंटरनेट का उपयोग, कंप्यूटर वायरस एवं कंप्यूटर सुरक्षा, मल्टीमीडिया, स्टोरेज डिवाइस तथा सर्च इंजन एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संबंधित विषय शामिल हैं।

सामान्य ज्ञान – 10 अंक

सामान्य ज्ञान में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  1. भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था – मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं संविधान अधिकार, सूचना का अधिकार, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र एवं चुनाव, लोकसभा, राज्यसभा आदि।
  2. भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन – भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक, ऐतिहासिक घटनाएं, भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास, 1857 से 1947 तक का घटनाक्रम।
  3. भूगोल – सामान्य भूगोल तथा भारत एवं विश्व का भूगोल।
  4. भारतीय अर्थव्यवस्था – सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिवेश, सकल राष्ट्रीय उत्पाद एवं प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि एवं ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास आदि।
  5. सामान्य विज्ञान – भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान से संबंधित मूलभूत जानकारी।
  6. छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी – छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार-सम्मान, परंपराएं, लोकगीत-संगीत तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संबंधित विषय।
  7. नई शिक्षा नीति 2020 (भाग-1, स्कूल शिक्षा)

शिक्षक भर्ती के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र

सिलेबस देखने के बाद पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करना भी तैयारी का एक अच्छा तरीका है। इससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिलेगी। नीचे दिए गए लिंक से आप शिक्षक भर्ती के पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक हियर
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा निर्देशक्लिक हियर
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती विज्ञापनक्लिक हियर
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 लेखक्लिक हियर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 कितने अंकों का है?

उत्तर: शिक्षक की परीक्षा 100 अंकों की है और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q2. शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर: सिलेबस को 3 भागों में बांटा गया है। भाग 1 में विषय से संबंधित 50 अंक, भाग 2 में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के 15 अंक और भाग 3 में भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 35 अंक हैं।

Q3. क्या सभी शिक्षक पदों का विषयवार सिलेबस एक जैसा है?

उत्तर: नहीं। भाग 1 का सिलेबस चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग है, जबकि भाग 2 और भाग 3 सभी शिक्षक पदों के लिए समान हैं।

Q4. Previous Year Question Paper से तैयारी कैसे करें?

उत्तर: पहले प्रश्न पत्र को खुद हल करें और उसके बाद अपने सही और गलत उत्तरों को देखें। इससे आपको अपनी तैयारी में किन topics पर ज्यादा ध्यान देना है, यह समझने में मदद मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

महत्वपूर्ण सूचना: यह वेबसाइट एक स्वतंत्र सूचनात्मक मंच (Informational Platform) है और इसका किसी भी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। आधिकारिक भर्ती विवरण के लिए हमेशा संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से सत्यापन (Verify) ज़रूर करें।