CG ITI Merit List 2026 जारी – यहाँ से डाउनलोड करें अपना CG ITI Allotment Letter

Published: 17/06/2026 | Updated: 17/06/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दोस्तों, DTE छत्तीसगढ़ ने सत्र 2026 के लिए CG ITI Merit List 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी अपनी मनपसंद ट्रेड में एडमिशन के लिए फॉर्म भरा था, तो अब आप अपना CG ITI Result 2026 चेक कर सकते हैं। आज के इस पोस्ट में मैं आपको बहुत ही आसान भाषा में समझाऊँगा कि CG ITI Merit List 2026 Kaise Dekhe और कॉलेज में एडमिशन की आगे की प्रक्रिया क्या होगी।

EventsDates
ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण और चॉइस फिलिंग29 मई 2026 से 15 जून 2026
CG ITI Admission 2026 Last Date 1st Round15 जून 2026
पहली मेरिट सूची का प्रदर्शन16 जून 2026
प्रथम चयन सूची की तिथियां16 से 22 जून 2026
प्रथम चरण का प्रवेश23 से 25 जून 2026
द्वितीय चरण की मेरिट सूची26 जून से 3 जुलाई 2026
द्वितीय चरण का प्रवेश4 से 7 जुलाई 2026
तृतीय चरण की मेरिट सूची8 से 12 जुलाई 2026
तृतीय चरण का प्रवेश13 से 15 जुलाई 2026

Chhattisgarh ITI 1st Merit List 2026 Release Date

दोस्तों, ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार CG ITI Admission 2026 Merit List 1st Round Date 16 जून 2026 है, और अब यह Chhattisgarh ITI Merit List पोर्टल पर लाइव हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी अपने CG ITI Cutoff 2026 और रैंक के आधार पर सिलेक्शन का वेट कर रहे थे, वे अब अपना स्टेटस देख सकते हैं।

इस बार विभाग ने इलेक्ट्रिशियन, फिटर और कोपा सहित सभी ट्रेड्स की CG ITI Selection List एक साथ जारी की है। पोस्ट के आखिर में मैंने आपके लिए CG ITI allotment letter 2026 download link भी दे दिया है, जिससे आपको कोई परेशानी न हो।

Explore More Jobs

How to Check CG ITI Merit List 2026? (छत्तीसगढ़ आईटीआई मेरिट लिस्ट 2026 कैसे चेक करें)

दोस्तों, बहुत से स्टूडेंट्स कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर CG ITI me apna naam kaise check kare या फिर CG ITI Merit List में नाम कैसे देखें? टेंशन मत लीजिए, आप दो तरीके से अपना नाम मेरिट लिस्ट में चेक कर सकते है निचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

पहला प्रोसेस

निचे दिए गए डारेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कीजिये और अपना एप्लीकेशन नम्बर डालकर सर्च करे। लेकिन याद रहे इस प्रक्रिया में सिर्फ आपको अपना रैंक पता चलेगा। अगर आप जानना चाहते है कि आपका नाम किस कॉलेज में आया है तो आपको दूसरा प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा।

दूसरा प्रोसेस

  1. सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर दिए गए “Applicant Login” या “CG ITI Merit List 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था) और अपना पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  4. लॉगिन होने के बाद अपने डैशबोर्ड में ‘Allotment Status’ या ‘Merit List’ के विकल्प पर जाएँ।
  5. यहाँ आपको आपका नाम, आपकी रैंक और वह कॉलेज दिख जाएगा जो आपको आवंटित (Allot) हुआ है।
  6. कॉलेज में एडमिशन के लिए अपना “Allotment Letter” जरूर डाउनलोड करें और उसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

Note: जो छात्र ऑनलाइन नहीं चेक कर पा रहे हैं, उनके लिए संबंधित ITI संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर भी CG ITI Merit List 2026 ऑफलाइन प्रिंट कर चिपकाया जाता है।

cg iti merit list 10th
Image By: https://cgiti.admissions.nic.in/

CG ITI 1st Merit List में नाम आने के बाद क्या करें?

अगर आपका नाम इस पहली लिस्ट में आ गया है, तो आपको बहुत-बहुत बधाई सपना पूरा होने जा रहा है। अब आपको अपने आवंटित (Allotted) कॉलेज में जाकर अपनी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। और आपको निर्धारित तारीख तक ही एडमिशन ले लेना है। अगर आप समय पर एडमिशन नहीं ले पाते हैं, तो आपको कोई एक्स्ट्रा टाइम नहीं मिलेगा और आपकी सीट कैंसिल मानी जाएगी। इसलिए इन तारीखों को नोट कर लें –

प्रथम चयन सूची (1st Merit List)16 जून 2026
कॉलेज में जाकर एडमिशन लेना है23 से 25 जून 2026 के बीच
cg iti merit list 12th
Image By: https://cgiti.admissions.nic.in/

CG ITI Admission 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

अपने आवंटित ITI कॉलेज में जाने से पहले, अपने सभी मूल दस्तावेजों (Original Documents) और उनकी 2 सेट फोटोकॉपी की फाइल तैयार कर लें। आपको इन Documents की जरूरत पड़ेगी:

  1. डाउनलोड किया हुआ Allotment Letter (आवंटन पत्र)
  2. ऑनलाइन भरे गए CG ITI Application Form का प्रिंटआउट
  3. 10वीं / 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  4. स्कूल से मिला स्थानांतरण प्रमाण पत्र (T.C.)
  5. छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  6. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (ST/SC/OBC के लिए)
  7. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate – स्कॉलरशिप के लिए जरूरी)
  8. आधार कार्ड की कॉपी
  9. कम से कम 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

Note: आपके मन में सवाल उठ रहा होगा की एडमिशन के समय फीस कितनी लगेगी, तो फीस की जानकारी आपको आपके अलॉटेड कॉलेज में दे दी जाएगी।

CG ITI 1st Merit List Me Naam Nahi Aaya To Kya Kare?

अगर किसी वजह से आपका नाम 1st Round Merit List में नहीं आया है, तो बिल्कुल भी निराश न हों, यह सिर्फ CG ITI 1st Merit List है। इसके बाद 2nd और 3rd मेरिट लिस्ट (Second and Third Phase Counselling) भी जारी की जाएगी, जिनमें आपको अपनी मनपसंद ट्रेड मिल सकती है।

Important Links

लिंक का नामस्टेटस
विभागीय वेबसाइटClick Here
विभागीय विज्ञापन (PDF)Click Here
आवेदन फॉर्म लिंकClick Here
ITI 10th Passed Merit List Round 1Click Here
ITI 12th Passed Merit List Round 1Click Here

अपनी योग्यता चेक करें (Check Eligibility)

किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि आप उसके योग्य हैं या नहीं। इसके लिए आप सीधे हमारे Govt Job Eligibility Checker Tool का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी बेसिक जानकारी (DOB, राज्य और कैटेगरी) दर्ज करें और जानें कि आप किन नौकरियों के लिए योग्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.