CG Kanker Panchayat Sachiv Bharti 2026 – ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती, यहाँ से डाउनलोड करें फॉर्म

Published: 28/May/2026 | Updated: 29/May/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

अगर आप छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और CG Kanker Panchayat Sachiv Bharti 2026 का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ गयी है! कार्यालय जिला पंचायत, कांकेर द्वारा ग्राम पंचायत सचिव (पंचायत कर्मी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

जो भी स्थानीय उम्मीदवार CG Kanker Panchayat Sachiv Vacancy 2026 की तैयारी कर रहे थे, वे ऑफलाइन (पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट) माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। हालाँकि, आज के डिजिटल दौर में फॉर्म भरने के लिए कोई ऑनलाइन सुविधा भी होनी चाहिए थी, लेकिन फिलहाल आपको इसी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। इस पोस्ट में हम आपको छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 कांकेर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे- आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और फॉर्म भरने का सही तरीका विस्तार से बताने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 कांकेर – Notification Out
CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 Kanker : Full Details

CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 Kanker – संक्षिप्त विवरण (Overview)

विभाग का नामकार्यालय जिला पंचायत, उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
पद का नामग्राम पंचायत सचिव (पंचायत कर्मी)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
आवेदन की अंतिम तिथि09 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
वेतनमान (Salary)3500 – 10000 रुपये (ग्रेड पे 1100 रुपये)
नौकरी का स्थानकांकेर जिला, छत्तीसगढ़
विभागीय वेबसाइटhttps://kanker.gov.in/

कुल पद
27

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती कांकेर 2026 पदों का वर्गवार विवरण (Vacancy Details)

इस कांकेर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 में कुल 27 पद पर भर्ती होना हैं, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा गया है। आप अपनी कैटेगरी के अनुसार पदों की संख्या यहाँ देख सकते हैं:

  • अनारक्षित (UR): कुल 07 पद (मुक्त- 5, महिला- 2)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): कुल 15 पद (मुक्त- 9, महिला- 4, भूतपूर्व सैनिक- 1, निःशक्तजन- 1)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): कुल 04 पद (मुक्त- 3, महिला- 1)
  • अनुसूचित जाति (SC): कुल 01 पद (मुक्त- 1)
Kanker Panchayat Sachiv Bharti 2026

Note: पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है, इसका पूरा अधिकार विभाग के पास है।)

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती कांकेर 2026 पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप CG Kanker Gram Panchayat Sachiv Vacancy के सभी नियमों को पूरा करते हैं या नहीं:

  1. स्थानीय निवासी: आवेदक का कांकेर जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  2. आयु सीमा (Age Limit): 1 जनवरी 2026 की स्थिति में उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। (ST/SC/OBC, महिलाओं और निःशक्तजनों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी)।
  3. शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (हायर सेकण्डरी) परीक्षा पास होना ज़रूरी है।
  4. कंप्यूटर डिप्लोमा: शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
  5. रोजगार पंजीयन: आवेदन करते समय रोजगार कार्यालय में आपका जीवित पंजीयन होना चाहिए।
  6. स्व – प्रमाणित: याद रहे सभी संलग्न दस्तावेज स्व प्रमाणित होने चाहिए।

क्या आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं? फॉर्म भेजने से पहले हमारे फ्री CG PRD Sachiv Eligibility Checker का उपयोग करें। बस अपनी DOB, Home State, Category और Educational Qualification select करें और सिर्फ 1 सेकंड में अपना पात्रता स्टेटस जानें!

Check CG PRD Sachiv Eligibility 🚀

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 कांकेर चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट

सबसे अच्छी बात यह है कि इस छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती कांकेर 2026 में कोई लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी। आपका चयन सीधे मेरिट लिस्ट और कंप्यूटर कौशल परीक्षा के आधार पर होगा:

  • 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों का 50% अधिभार जुड़ेगा।
  • कंप्यूटर कौशल परीक्षा का 25% अधिभार मिलेगा।
  • उच्च शिक्षा (ग्रेजुएशन के 5 अंक और पोस्ट ग्रेजुएशन के 5 अंक) मिलाकर अधिकतम 10 बोनस अंक मिलेंगे।
  • रोजगार सहायक के पद पर काम करने का अनुभव है, तो प्रति वर्ष 3 अंक के हिसाब से अधिकतम 15 अंक दिए जाएंगे

Explore More Jobs

Kanker Panchayat Sachiv Bharti 2026
Image By https://kanker.gov.in/

CG Kanker Sachiv Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

चूँकि प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है, इसलिए फॉर्म भेजते समय कोई गलती न करें। इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले नीचे दी गई लिंक से आधिकारिक आवेदन पत्र का प्रारूप (Application Form) डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
  2. फॉर्म में अपनी सारी डिटेल्स साफ-साफ भरें और अपना नवीनतम फोटो चिपकाकर उस पर हस्ताक्षर (Self Attest) करें।
  3. फॉर्म के साथ 12वीं की मार्कशीट, कंप्यूटर डिप्लोमा, जाति, निवास प्रमाण पत्र, और रोजगार पंजीयन की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी लगाएँ।
  4. इन सभी कागजातों को एक लिफाफे में पैक करें। लिफाफे के ऊपर “ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन” स्पष्ट रूप से लिखें।
  5. यह लिफाफा 09/06/2026 (शाम 5:30 बजे) से पहले कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) पिन कोड – 494334 के पते पर केवल रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा भेज दें।

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती कांकेर 2026 महत्वपूर्ण लिंक्स 2026

आधिकारिक वेबसाइटhttps://kanker.gov.in/

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से CG Kanker Sachiv Bharti 2026 Official Notification और Application Form PDF Download कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले CG Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 Kanker PDF को ध्यान से ज़रूर पढ़ें, ताकि ऑफलाइन आवेदन भेजते समय आपसे कोई गलती न हो।

CG Panchayat Sachiv Kanker Official Notification & Application Form PDF Download

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. कांकेर सचिव भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म पहुँचने की अंतिम तिथि 09 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. CG Kanker Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?

Ans: कार्यालय जिला पंचायत कांकेर द्वारा सचिव के कुल 27 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है।

Q3. क्या दूसरे जिले के उम्मीदवार इस कांकेर सचिव भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल उत्तर बस्तर कांकेर जिले के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

अपनी योग्यता चेक करें (Check Eligibility)

किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि आप उसके योग्य हैं या नहीं। इसके लिए आप सीधे हमारे Govt Job Eligibility Checker Tool का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी बेसिक जानकारी (DOB, राज्य और कैटेगरी) दर्ज करें और जानें कि आप किन नौकरियों के लिए योग्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.