CSIR UGC NET June 2026 Registration is Live NTA

Published: 2/June/2026 | Updated: 2/June/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

हेल्लो दोस्तों! कैसे हैं आप? उम्मीद है अच्छे ही होंगे और आपकी पढ़ाई भी अच्छी चल रही होगी। अगर आप Science लेकर पढाई की हैं और Assistant Professor बनने या JRF के ज़रिए PhD करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए CSIR UGC NET June 2026 का बेहतरी अपडेट आ गया है।

National Testing Agency (NTA) ने CSIR UGC NET June 2026 Official Notification live कर दिया है। यह एग्जाम आप सभी अभ्यर्थी के लिए गोल्डन चांस है जो देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ और लैब्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आप जो अपनी रिसर्च के लिए फेलोशिप या ग्रांट (जिसे कुछ लोग CSIR 2026 Bursari Application के नाम से भी जानते हैं) ढूँढ रहे हैं, उनके लिए यह JRF क्रैक करने का बेस्ट मौका आ चूका है।

इस जॉब पोस्ट में हम इस पूरी PDF को आसान भाषा में जानेंगे। आपको Dates से लेकर Fees और Exam Pattern तक सब कुछ एक ही जगह मिल जाएगा। तो चलिए, बिना किसी टाइम वेस्ट किए डिटेल्स चेक करते हैं!

Quick Notification Overview

Specification (विवरण)Details (जानकारी)
Exam NameJoint CSIR-UGC NET June, 2026
Conducting AuthorityNational Testing Agency (NTA)
Name of PostsJRF, Assistant Professor & Admission to Ph.D.
Application ModeOnline Only
Job LocationAll Over India (Indian Universities/Colleges)
Official Websitehttps://csirnet.nta.nic.in/

Important DatesImportant Dates

दोस्तों, एग्जाम की तैयारी में हम इतने बिजी हो जाते हैं कि कई बार जरुरी डेट्स ही दिमाग से निकल जाती है। सबसे ज़्यादा पूछे जाने वाले सवाल यानी CSIR UGC NET June 2026 Exam Date और CSIR UGC NET June 2026 Registration की सारी डेट्स नीचे दिए गए हैं:

EventsDate
Online Registration Starts27-05-2026
Last Date to Apply Online19-06-2026 (upto 11:50 P.M.)
Last Date for Fee Payment20-06-2026 (upto 11:50 P.M.)
Application Correction Window22-06-2026 to 23-06-2026 (upto 11:50 P.M.)
City Intimation SlipTo be announced later
Admit Card Release DateTo be announced later
CSIR UGC NET Exam Date17th and 18th July, 2026
Exam Timing (Shifts)Shift 1: 09:00 AM to 12:00 Noon
Shift 2: 03:00 PM to 06:00 PM

Application Fee & Refund Process

फॉर्म भरते समय सबसे पहला सवाल मन में Fees का ही आता है। अपना CSIR Application 2026 सबमिट करने से पहले अपनी Category के हिसाब से फीस ज़रूर चेक कर लें:

Category (वर्ग)Application Fee (आवेदन शुल्क)
GeneralINR 1150/-
General-EWS / OBC (NCL)INR 600/-
SC / ST / PwD / PwBD / Third GenderINR 325/-

Refund Process & Payment Mode:

  • आप अपनी फीस Net Banking, Debit Card, Credit Card या UPI के ज़रिए पे कर सकते हैं।
  • अगर आपका ट्रांज़ैक्शन किसी कारण Fail हो जाता है और Confirmation Page या Payment Failed दिखता है, तो आपको फिर से पेमेंट करनी होगी।
  • जो फेल हुई या डुप्लीकेट पेमेंट है, वो NTA के फीस रिकंसिलिएशन के बाद उसी पेमेंट मोड के ज़रिए अपने आप Refund हो जाएगी।
  • अधिक सहायत एके लिए इनसे ईमेल और कॉल के मदयम से संपर्क कर सकते हैं।

Eligibility Criteria & Age Limit

दोस्तों, किसी भी फॉर्म को भरने से पहले Eligibility चेक करना सबसे ज़रूरी स्टेप होता है।

Educational Qualification:

  • Master’s Degree: General/EWS कैंडिडेट्स के लिए Master’s Degree (या equivalent) में कम से कम 55% मार्क्स होने चाहिए। वहीं OBC-NCL/SC/ST/PwD/Third Gender के लिए 50% मार्क्स ज़रूरी हैं।
  • Final Year Students: जो स्टूडेंट्स अभी Master’s के फाइनल ईयर में हैं या रिज़ल्ट का वेट कर रहे हैं, वो भी फॉर्म भर सकते हैं।
  • 4-Year Bachelor’s Degree: अगर आपने 4 साल (8 सेमेस्टर) का बैचलर प्रोग्राम किया है और आपके 75% मार्क्स हैं, तो आप JRF और Ph.D. के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन Assistant Professor के लिए नहीं।

Note: जो स्टूडेंट्स मास्टर डिग्री (jaise- M.Sc.) के फाइनल ईयर में हैं या जिनका रिजल्ट अभी आना बाकी है, वे भी इस फॉर्म को भर सकते हैं। बस आपको एक ‘Attestation Form‘ अपलोड करना होगा।

Download CSIR UGC NET Attestation Form

Age Limit (आयु सीमा):

  • For JRF: आपकी उम्र 01 जुलाई 2026 के अनुसार 30 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। (OBC-NCL/SC/ST/PwD/Third gender और Women कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी)।
  • For Assistant Professor & Admission to Ph.D.: कोई Upper Age Limit नहीं है!

Post-wise Vacancy Details

इस बार JRF और Assistant Professor के लिए एग्ज़ैक्ट कितनी सीट्स (Vacancies) हैं, इसके बारे में CSIR UGC NET June 2026 Notification में नहीं बताया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, हर सब्जेक्ट के लिए फेलोशिप की संख्या लिमिटेड होती है और यह एग्जाम साइकिल के हिसाब से बदलती रहती है।

Selection Process

CSIR NET का Selection Process काफी सीधा है। इसमें आपका चयन इन स्टेप्स के ज़रिए होगा:

  • Computer Based Test (CBT): आपको 3 घंटे का ऑनलाइन टेस्ट देना होगा।
  • Minimum Benchmark: मेरिट लिस्ट में आने के लिए General/EWS/OBC को कम से कम 33% और SC/ST/PwD कैंडिडेट्स को 25% मार्क्स स्कोर करने होंगे (Part A, B & C को मिलाकर)।
  • Ph.D. Admission Weightage: जो लोग Category-2 या 3 (Ph.D. Admission) के लिए क्वालीफाई करेंगे, उनके CSIR NET के मार्क्स का 70% वेटेज जुड़ेगा और 30% वेटेज यूनिवर्सिटी के इंटरव्यू/वाइवा का होगा।

Explore More Jobs

Detailed Exam Pattern & Topic-wise Syllabus

दोस्तों, एग्जाम क्रैक करना है तो CSIR UGC NET June 2026 Syllabus और Exam Pattern आपकी उंगलियों पर होना चाहिए। पेपर Bilingual (हिंदी और इंग्लिश) में आएगा।

Exam Pattern Details:

  • Mode of Exam: Computer Based Test (CBT)
  • Duration: 180 Minutes (03 Hours)
  • Paper Structure: पेपर को 3 Parts (A, B, और C) में बाँटा गया है:
    • Part ‘A’: यह सबके लिए कॉमन होगा। इसमें General Aptitude (logical reasoning, graphical analysis, numerical ability) के सवाल होंगे।
    • Part ‘B’: इसमें आपके सब्जेक्ट के मल्टीपल चॉइस सवाल (MCQs) होंगे।
    • Part ‘C’: यह सबसे ट्रिकी सेक्शन है। इसमें हायर-ऑर्डर और एनालिटिकल सवाल आएंगे जो आपकी साइंटिफिक नॉलेज को टेस्ट करेंगे।

Negative Marking:

  • Earth Sciences: Part A और B में 25% (1/4) नंबर कटेंगे। लेकिन Part C में थोड़ा बचके रहना, यहाँ 33% नेगेटिव मार्किंग है (यानी 4 नंबर वाले सवाल का गलत जवाब देने पर सीधे 1.32 मार्क्स कट जाएंगे)।
  • Mathematical Sciences: Part A और B में 25% (1/4) नंबर कटेंगे। लेकिन मैथ वालों के लिए मज़े की बात यह है कि Part C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है (यानी यहाँ गलत जवाब पर 0 मार्क्स कटेंगे, तो आप बेझिझक रिस्क ले सकते हैं)।
  • Chemical , Life और Physical Sciences: इन तीनों सब्जेक्ट्स का नियम एकदम सिंपल है। इनके पेपर के हर हिस्से (Part A, B और C) में फिक्स 25% (1/4) नेगेटिव मार्किंग है।
CSIR UGC NET June 2026
Image By: https://csirnet.nta.nic.in/

Topic-wise Syllabus:

डिटेल्ड टॉपिक-वाइज़ सिलेबस Official Notice में नहीं बताया गया है। लेकिन आप इसे CSIR HRDG की वेबसाइट (www.csirhrdg.res.in) से चेक कर सकते हैं।

Salary Structure & Job Profile

दोस्तों, आपको बताना चाहूंगा की पैसा और फेलोशिप ही वो मोटिवेशन है जो आपकी रातों की नींद उड़ाकर पढ़ाई करने की ताकत देता है!

  • JRF Stipend: अगर आप JRF क्लियर करते हैं, तो आपको शुरुआत के 2 साल तक हर महीने Rs. 37,000/- मिलेंगे। साथ ही हर साल Rs. 20,000/- का Contingent Grant भी मिलेगा।
  • SRF (Senior Research Fellowship): 2 साल पूरे होने के बाद, आपका स्टाइपेंड बढ़ाकर Rs. 42,000/- प्रति माह कर दिया जाएगा (कमेटी के असेसमेंट के बाद)।
  • Assistant Professor Salary: इसके लिए पे-स्केल के बारे में Official Notice में नहीं बताया गया है। जब आप यह एग्जाम क्लियर कर लेते हैं और किसी सरकारी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी में Assistant Professor के पद पर सेलेक्ट होते हैं, तब आपकी सैलरी तय होती है।

Note: आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि आमतौर पर पूरे भारत में UGC के 7th Pay Commission (सातवें वेतन आयोग) के Rules लागू होते हैं। इसके तहत एक Assistant Professor की एंट्री-लेवल बेसिक पे (Basic Pay) Rs. 57,700/- से शुरू होती है। इसके ऊपर आपको DA, HRA और बाकी भत्ते (Allowances) मिलते हैं, जिससे आपकी इन-हैंड सैलरी काफी शानदार (लगभग 75k – 85k के बीच) बन जाती है। तो भाई, मोटिवेशन और तैयारी एकदम हाई रखो!

How to Apply Online

इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना CSIR UGC NET June 2026 Application Form खुद भर सकते है:

  1. Step: NTA की ऑफिशियल वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in पर जाएँ।
  2. Step: अपनी बेसिक डिटेल्स, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अपना Application Number नोट करें।
  3. Step: जनरेट हुए Application Number और Password से लॉग-इन करें और अपना पूरा फॉर्म भरें।
  4. Step: अब अपने स्कैन्ड डॉक्युमेंट्स अपलोड करें:
    • Photograph: 10 kb से 200 kb (JPG/JPEG), बिना मास्क के और 80% चेहरा दिखना चाहिए।
    • Signature: 10 kb से 50 kb (JPG/JPEG) रनिंग हैंडराइटिंग में।
    • Certificates: Category, PwD, या Result Awaited Certificate (50 kb से 300 kb PDF फॉर्मेट में)।
  5. Step: लास्ट में ऑनलाइन पेमेंट करें (Debit Card / Credit Card / UPI / Net Banking) और CSIR Application 2026 का Confirmation Page डाउनलोड कर लें।

Important Direct Links

Apply Online LinkClick Here
Download Official Notification PDFClick Here
Govt Job Eligibility CheckerCheck Eligibility Here
Official Websitehttps://csirnet.nta.nic.in/

Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. CSIR UGC NET June 2026 Registration की लास्ट डेट क्या है?

Ans: दोस्तों, ऑनलाइन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 19-06-2026 (रात 11:50 बजे तक) है। लास्ट मिनट सर्वर डाउन से बचने के लिए इसे टाइम से भर देना।

Q2. JRF के लिए Maximum Age Limit क्या है?

Ans: JRF के लिए आपकी मैक्सिमम उम्र 30 साल (जुलाई 2026 के अनुसार) होनी चाहिए। रिज़र्व कैटेगरी (OBC/SC/ST/PwD) और महिलाओं को इसमें 5 साल की छूट मिलेगी।

Q3. CSIR UGC NET June 2026 Exam Date क्या तय की गई है?

Ans: ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, यह परीक्षा 17th और 18th July 2026 को दो शिफ्ट्स (सुबह 09:00 बजे और दोपहर 03:00 बजे) में कंडक्ट करवाई जाएगी।

Q4. मैं अभी M.Sc के फाइनल ईयर में हूँ, क्या मैं CSIR UGC NET June 2026 Application Form भर सकता हूँ?

Ans: हाँ! जो स्टूडेंट्स मास्टर डिग्री के फाइनल ईयर में हैं या जिनका रिजल्ट अभी आना बाकी है, वे भी इस फॉर्म को भर सकते हैं। बस आपको एक ‘Attestation Form’ अपलोड करना होगा।

अपनी योग्यता चेक करें (Check Eligibility)

किसी भी परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले यह जानना ज़रूरी होता है कि आप उसके योग्य हैं या नहीं। इसके लिए आप सीधे हमारे Govt Job Eligibility Checker Tool का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस अपनी बेसिक जानकारी (DOB, राज्य और कैटेगरी) दर्ज करें और जानें कि आप किन नौकरियों के लिए योग्य हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.