छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 – 1,654 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन, आवेदन, योग्यता और परीक्षा तिथि

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 (CG Teacher Recruitment 2026) का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) द्वारा शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा (LST26) की विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में शिक्षक के कुल 1,654 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 – मुख्य विवरण (Quick Overview)

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर (CGSSB)
विभागलोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग (छ.ग.)
पद का नामशिक्षक (ई-संवर्ग एवं टी-संवर्ग)
कुल पद1654 पद (ई-संवर्ग: 868 पद, टी-संवर्ग: 786 पद)
विज्ञापन का नामलिखित भर्ती परीक्षा (LST26)
नौकरी का प्रकारनियमित / शासकीय सेवा
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in / cgssb.cgstate.gov.in

परीक्षा शुल्क के बारे में खास बात: आवेदन करते समय सभी को ऑनलाइन फीस देनी होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात यह है कि जो भी परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनकी पूरी परीक्षा फीस उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां और छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि

विभाग द्वारा जारी छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

महत्वपूर्ण विवरणतारीख / जानकारी
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि07 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि02 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction Window)03 सितंबर से 05 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख19 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा तिथि25 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केन्द्रराज्य के 16 जिला मुख्यालयों में

CG Teacher Recruitment 2026 – विषयवार और संवर्गवार पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के पद शामिल हैं। नीचे दोनों संवर्गों (E & T Cadre) का पूरा ब्यौरा दिया गया है:

पदई-संवर्गटी-संवर्गकुल पद
शिक्षक – अंग्रेजी319185504
शिक्षक – संस्कृत150150300
शिक्षक – हिन्दी109141250
शिक्षक – गणित135115250
शिक्षक – सामाजिक विज्ञान150100250
शिक्षक – कृषि595100
कुल पद8687861,654

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक के पास पद के अनुसार निम्नलिखित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं होनी चाहिए:

1. शैक्षणिक अर्हता:

  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) डिग्री और 2-वर्षीय डी.एल.एड. (D.El.Ed/D.Ed) अथवा 1 या 2-वर्षीय बी.एड. (B.Ed)।
  • 4-वर्षीय B.El.Ed / B.A.Ed / B.Sc.Ed वाले भी पात्र हैं।

2. टीईटी (TET): राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के दिशानिर्देशों के तहत आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की TET परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

Note: शिक्षक कृषि पद के लिए बी.एड. जरूरी है, लेकिन टी.ई.टी. अनिवार्य नहीं है।)

विषयवार शैक्षणिक अनिवार्यता:

  • हिन्दी शिक्षक: स्नातक स्तर पर हिन्दी साहित्य एक विषय रहा हो।
  • संस्कृत शिक्षक: स्नातक स्तर पर संस्कृत साहित्य या बी.ए. (क्लासिक्स)।
  • अंग्रेजी शिक्षक: स्नातक में अंग्रेजी साहित्य एक विषय रहा हो।
  • गणित शिक्षक: गणित के साथ भौतिकी/रसायन/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/सांख्यिकी/सैन्य विज्ञान/भू-गर्भ विज्ञान में से कोई दो विषय।
  • सामाजिक विज्ञान शिक्षक: इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान या वाणिज्य में से कोई एक विषय अनिवार्य।
  • कृषि शिक्षक: कृषि संकाय में स्नातक।

Explore More Jobs

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 जनवरी 2026 की स्थिति में पूरी होनी चाहिए)।
  • अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष।
  • आयु सीमा में छूट:
    • छत्तीसगढ़ के SC, ST और OBC (नॉन-क्रीमीलेयर) वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
    • छत्तीसगढ़ की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
    • सभी प्रकार की छूट मिलाकर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

CG Teacher Recruitment 2026 वेतन (Salary & Pay Scale)

चयनित होने वाले शिक्षकों को छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (तृतीय श्रेणी अराजपत्रित) का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा राज्य शासन के आदेशानुसार समय-समय पर मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। नए नियुक्त कर्मचारियों की सेवा 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर रहेगी।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में चयन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगा:

  1. लिखित परीक्षा (LST26): व्यापम/CGSSB द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. मेरिट सूची: लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर राज्य स्तरीय चयन सूची और 25% पदों की प्रतीक्षा सूची (Waiting List) तैयार होगी।
  3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों का लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पोर्टल (eduportal.cg.nic.in) के माध्यम से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाएगा।
  4. पुलिस सत्यापन और मेडिकल जांच: अंतिम नियुक्ति से पहले चरित्र और स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 सिलेबस (Syllabus)

लिखित परीक्षा में संबंधित विषय के स्नातक स्तर के प्रश्न, शिक्षण शास्त्र (Pedagogy), बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, सामान्य ज्ञान और सामान्य मानसिक योग्यता से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट (पूर्वान्ह 10:00 से 12:15) रहेगी।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 सिलेबस PDF Download

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

यदि आप CG Teacher Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Online Application वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी प्रोफाइल में लॉगिन करें (यदि नए हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें)।
  4. वहाँ दिए गए लिंक “शिक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (LST26)” को चुनें।
  5. अपनी सही शैक्षणिक जानकारी, विषय और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
  6. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  8. भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

CG Teacher Vacancy 2026 Notification PDF Download

जरूरी लिंक्स

लिंक का नामस्टेटस
विभागीय वेबसाइटClick Here
विभागीय विज्ञापन (PDF)Click Here
दस्तावेज सत्यापन पोर्टलEduportal CG
ऑनलाइन आवेदन लिंकCGSSB Application Portal
एडमिट कार्डजल्द अपडेट…
चयन सूची (रिजल्ट) लिंकजल्द अपडेट…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

महत्वपूर्ण सूचना: यह वेबसाइट एक स्वतंत्र सूचनात्मक मंच (Informational Platform) है और इसका किसी भी सरकारी विभाग से कोई संबंध नहीं है। आधिकारिक भर्ती विवरण के लिए हमेशा संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से सत्यापन (Verify) ज़रूर करें।