अब आपको SBI bank में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिला है, अगर आपके मन में जो भी सवाल है कि SBI bank me Specialist Officer kaise bane, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आ गया है। State Bank of India (SBI) ने SBI Specialist Cadre Officer Recruitment 2026 के तहत Trade Finance Officer (MMGS-II) के 100 पदों पर रेगुलर बेसिस पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
जो भी उम्मीदवार बैंकिंग और ट्रेड फाइनेंस के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, वे SBI SCO Recruitment 2026 Apply Online प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको SBI SCO Trade Finance Officer Recruitment 2026 से जुड़ी हर जरुरी जानकारी विस्तार से देंगे, जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी।
SBI SCO Recruitment 2026 Overview
SBI द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन संख्या (CRPD/SCO/2026-27/05) के अनुसार, इस भर्ती की महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई हैं:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | State Bank of India (SBI) |
| पोस्ट का नाम | Trade Finance Officer (MMGS-II) |
| भर्ती का प्रकार | Regular Basis |
| कुल पद (Vacancies) | 100 Posts |
| आवेदन मोड | Online |
| Official Website | https://sbi.bank.in/web/careers |
SBI Specialist Cadre Officer Vacancy 2026 Important Dates
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 13 मई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 13 मई 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 02 जून 2026 |
| ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 02 जून 2026 |
| Exam Date | Update Soon |
SBI Specialist Cadre Officer Eligibility in Hindi
किसी भी भर्ती में अप्लाई करने से पहले उसकी पात्रता जानना सबसे ज्यादा जरुरी होता है। अगर आप सोच रहे हैं कि SBI Specialist Officer qualification kya chahiye, तो नीचे दी गई डिटेल्स ध्यान से पढ़ें।
आप हमारे पोर्टल पर उपलब्ध Govt Job Eligibility Checker का उपयोग करके भी यह चेक कर सकते हैं कि आप इस पद के लिए योग्य हैं या नहीं।
1. SBI Specialist Officer Qualification kya chahiye
- अनिवार्य योग्यता (Mandatory): उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (किसी भी विषय में) की डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही, IIBF से ‘Certification in Forex Operations’ होना अनिवार्य है। यह सर्टिफिकेट 30.04.2026 या उससे पहले का होना चाहिए।
- प्राथमिकता (Preferred): यदि आपके पास Certificate for Documentary Credit Specialists (CDCS), Certificate in Trade Finance या Certificate in International Banking है, तो आपको वरीयता दी जाएगी।
2. SBI Specialist Cadre Officer Age Limit aur Relaxation
- 30.04.2026 तक आपकी न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष (अनारक्षित वर्ग के लिए) होनी चाहिए।
- आयु में छूट: SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC (Non-Creamy Layer) को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
3. अनुभव (Work Experience)
- इस पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन के बाद किसी भी Scheduled Commercial Bank में Trade Finance processing में Supervisory/Official रोल में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव अनिवार्य है।
SBI Trade Finance Officer Salary aur अतिरिक्त सुविधाएँ
SBI Trade Finance Officer (MMGS-II) के नोटिफिकेशन के अनुसार, आपकी Salary 64,820 रुपये है, लेकिन इसके साथ बैंक आपको कई सारे Perks (भत्ते) भी देगा, जो इस प्रकार हैं:
- DA (Dearness Allowance – महंगाई भत्ता): यह महंगाई के हिसाब से मिलता है और हर कुछ महीनों में बढ़ता रहता है।
- HRA (House Rent Allowance – मकान किराया भत्ता): अगर बैंक आपको रहने के लिए सरकारी घर (Quarters) नहीं देता है, तो वह आपको बाहर किराए पर रहने के लिए अलग से पैसे देता है।
- CCA (City Compensatory Allowance): अगर आपकी पोस्टिंग किसी महंगे शहर (जैसे मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद) में होती है, तो वहां के ज्यादा खर्चे को मैनेज करने के लिए यह भत्ता मिलता है।
- Provident Fund (PF) & NPS: आपके सुरक्षित भविष्य (रिटायरमेंट) के लिए प्रोविडेंट फंड और Contributory Pension Fund (NPS) की सुविधा।
- LFC (Leave Fare Concession): जब आप छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ कहीं घूमने या अपने घर जाते हैं, तो बैंक आपकी यात्रा का खर्च (Travel allowance) देता है।
- Medical Facility: आपके और आपके परिवार (आश्रितों) के इलाज का खर्च बैंक द्वारा कवर किया जाता है।
- Probation: सेलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को शुरुआत में 6 महीने के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा।
SBI me Trade Finance Officer ka kaam kya hota hai (Job Profile)
अक्सर उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि SBI me Trade Finance Officer ka kaam kya hota hai यानि SBI Trade Finance Officer को क्या करना होता है? इसका मुख्य काम बैंक के बैक-ऑफिस ऑपरेशन्स को सुचारू रूप से चलाना होता है। इसके मुख्य Key Responsibility Areas (KRAs) इस प्रकार हैं:
- Trade Finance से जुड़े सभी डाक्यूमेंट्स (जैसे Letters of Credit, Bank Guarantees, Collections) की RBI, ICC और FEDAI की गाइडलाइन्स के तहत Scrutiny करना।
- Trade Finance और Forex transactions की सटीक और निर्धारित समय (Turnaround Time – TAT) के भीतर प्रोसेसिंग करना।
- बैंक के सिस्टम्स (Trade Finance, Forex, CBS, IDPMS/EDPMS) में एंट्रीज का नियमित मिलान (Reconciliation) करना।
SBI SCO (MMGS-II) selection process 2026
SBI SCO (MMGS-II) selection process 2026 मुख्य रूप से दो चरणों पर आधारित है:
- Shortlisting: केवल फॉर्म भर देने या न्यूनतम योग्यता होने से इंटरव्यू का कॉल नहीं आता। बैंक की कमिटी आपके अनुभव और प्रोफाइल के आधार पर आपको शॉर्टलिस्ट करेगी।
- Interview (100 Marks): शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो कुल 100 अंकों का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Explore More Jobs
- CG Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026
- 12th Pass Govt Job for Female 2026
- CTET Notification September 2026
- Railway RRB ALP Recruitment 2026
- RSSB Contractual Teaching Associate Recruitment 2026
SBI Specialist Cadre Officer apply online step-by-step
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए SBI SCO apply online step-by-step फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले SBI की ऑफिसियल वेबसाइट https://recruitment.sbi.bank.in/crpd-sco-2026-27-05/apply पर जाएं।
- वहां ‘RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICER ON REGULAR BASIS‘ (Advertisement No: CRPD/SCO/2026-27/05) खोजें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- अपना चालू ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सभी शैक्षणिक और अनुभव की जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड: अपनी हाल की पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर, PDF फॉर्मेट में विस्तृत Resume, ID Proof, जन्म तिथि प्रमाण, IIBF सर्टिफिकेट, और अनुभव प्रमाण पत्र (Experience Certificate) अपलोड करें।
- फीस का भुगतान: जनरल, OBC, और EWS उम्मीदवारों को 750/- रुपये ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। SC/ST/PwBD के लिए कोई फीस नहीं है।
- अंत में e-receipt और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लें।
SBI SCO Vacancy 2026 Notification PDF Download
आप SBI की ऑफिसियल वेबसाइट से SBI SCO Vacancy 2026 Notification ka PDF download कर सकते हैं या हमारे ब्लॉग पर दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
Download Official SBI Specialist Cadre Officer Vacancy 2026 Notification PDF Here
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. What is the salary of Trade Finance Officer (MMGS-II) in SBI?
Ans: SBI Trade Finance Officer (MMGS-II) का पे-स्केल Rs 64820-93960 के बीच है, इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं ।
Q2. Is experience required for SBI Specialist Cadre Officer 2026 Trade Finance post?
Ans: हाँ, उम्मीदवार के पास किसी भी Scheduled Commercial Bank में Trade Finance processing में Supervisory/Official रोल में कम से कम 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है ।
Q3. How to apply for SBI SCO Recruitment 2026?
Ans: उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.sbi.bank.in/crpd-sco-2026-27-05/apply पर जाकर 13.05.2026 से 02.06.2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
Q4. Will I get any travel allowance for the SBI SCO Interview?
Ans: हाँ, आउटस्टेशन (बाहर से आने वाले) उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर इकॉनमी क्लास का हवाई किराया (अधिकतम 10,000 रुपये) या वास्तविक यात्रा लागत, जो भी कम हो, रिफंड की जाएगी। हालांकि लोकल ट्रांसपोर्टेशन का खर्च नहीं मिलेगा।














