राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए Rashtriya Military Schools Common Entrance Test 2026 (RMS CET 2026) का आवेदन 23 सितम्बर 2026 से शुरू हो गया है। यह प्रवेश परीक्षा Academic Year 2027-28 में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित अंग्रेजी माध्यम के आवासीय पब्लिक स्कूल हैं। अभी देश में कुल पांच Rashtriya Military Schools हैं।

इस ब्लॉग में RMS CET 2026 Online Application, आवेदन की अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल क्या है?

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (Rashtriya Military Schools) रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित अंग्रेजी माध्यम के आवासीय पब्लिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को सामान्य स्कूली शिक्षा के साथ अनुशासित और आवासीय वातावरण मिलता है। कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए Rashtriya Military Schools Common Entrance Test आयोजित किया जाता है।

RMS CET 2026 Important Dates

कार्यक्रमतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू23 सितंबर 2026
सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे
फीस भुगतान की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2026, रात 11:50 बजे
Late Submission21 से 25 अक्टूबर 2026
Late Fee₹500
Late Application की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे
Late Fee Payment की अंतिम समय सीमा25 अक्टूबर 2026, रात 11:50 बजे
RMS CET 2026 Exam Date13 दिसंबर 2026, रविवार

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में आवेदन की महत्वपूर्ण बात

NTA द्वारा सुचना जारी कर दिया गया है जिसमे RMS CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। और उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 रात 11:50 बजे तक है। निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवार 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक 500/- Late Fee के साथ आवेदन कर सकते हैं।

RMS CET 2026 Eligibility & Admission Details

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है।

कक्षा 6वीं के लिए आयु सीमा

कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2027 को 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानि उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ होना चाहिए।

कक्षा 9वीं के लिए आयु सीमा

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2027 को 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए।

अगर आपको अपनी सही आयु पता नहीं है, तो आप हमारी Free Age Calculator का इस्तेमाल करके अपनी उम्र आसानी से पता कर सकते हैं।

विशेष छूट: कार्रवाई में मारे गए Armed Forces Personnel के बच्चों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 6 महीने की छूट का प्रावधान दिया गया है।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क

Rashtriya Military Schools CET 2026 का आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। परीक्षा शुल्क का भुगतान Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General / OBC / OBC (NCL)1,000/-
SC / ST / Armed Forces Personnel Killed in Action के बच्चे750/-
Late Fee500/- अतिरिक्त

RMS CET 2026 Exam Date

Rashtriya Military Schools Common Entrance Test 2026 की परीक्षा 13 दिसंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी।

RMS CET 2026 Online Application
Image By: NTA RMSCET

Rashtriya Military Schools Common Entrance Test 2026 का परीक्षा पैटर्न

RMS CET 2026 के लिए जारी सूचना में परीक्षा Pen Paper Based Test (OMR) माध्यम से होगी। प्रश्न MCQ (Multiple Choice Questions) के रूप में होंगे। परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी निचे दी गई है:

विवरणजानकारी
परीक्षा का माध्यमPen Paper Based Test (OMR)
प्रश्नों का प्रकारMCQ
परीक्षा शहर63 शहर
परीक्षा तिथि13 दिसंबर 2026

Rashtriya Military Schools में कितने स्कूल हैं?

वर्तमान में देश के पांच स्थानों पर Rashtriya Military Schools स्थित हैं। यह स्कूल रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित अंग्रेजी माध्यम के आवासीय पब्लिक स्कूल हैं।

  1. Chail, Himachal Pradesh
  2. Ajmer, Rajasthan
  3. Dholpur, Rajasthan
  4. Belgaum, Karnataka
  5. Bengaluru, Karnataka

RMS CET 2026 Online Application कैसे करें?

Rashtriya Military Schools Admission 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार को सामान्य रूप से निम्न चरणों से गुजरना होगा, आवेदन पूरा करने के बाद Confirmation Page को सुरक्षित रखना आपके लिए सही रहेगा।

  1. ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन करें
  2. Online Application Form भरें
  3. परीक्षा शुल्क का भुगतान करें
  4. Confirmation Page डाउनलोड करें

Rashtriya Military Schools Admission के महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
Online Applicationऑनलाइन आवेदन करें
Official NTA Websiteआधिकारिक वेबसाइट
Information Bulletinसूचना पुस्तिका
Notificationनोटिफिकेशन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. RMS CET 2026 की परीक्षा कब होगी?

उत्तर: RMS CET 2026 की परीक्षा 13 दिसंबर 2026, रविवार को होगी।

Q2. RMS CET 2026 Online Application की Last Date क्या है?

उत्तर: सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 शाम 5:00 बजे है।

Q3. RMS CET 2026 में Late Fee कितनी है?

उत्तर: Late Submission के लिए ₹500 अतिरिक्त Late Fee निर्धारित है।

Q4. RMS CET 2026 में कक्षा 6वीं के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: 31 मार्च 2027 को उम्मीदवार की आयु 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच होनी चाहिए।

Q5. RMS CET 2026 में कक्षा 9वीं के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: 31 मार्च 2027 को उम्मीदवार की आयु 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 1 अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2014 के बीच होनी चाहिए।

Q6. RMS CET 2026 का आवेदन शुल्क कितना है?

उत्तर: General/OBC/OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 और SC/ST तथा कार्रवाई में मारे गए Armed Forces Personnel के बच्चों के लिए ₹750 परीक्षा शुल्क है।