ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 – Notification Out
बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 : Full Details

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 की आधिकारिक विज्ञापन जारी की गई है। CG Gram Panchayat Sachiv Bharti Balrampur के लिए कुल 10 रिक्त पदों पर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य एवं स्थानीय निवासी अभ्यर्थी 23 अक्टूबर 2026 तक पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से पंचायत सचिव के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CG Gram Panchayat Sachiv Bharti Balrampur 2026 – Quick Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाकार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)
पद का नामग्राम पंचायत सचिव (Panchayat Secretary)
कुल रिक्तियां10 पद
नौकरी का स्थानबलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट)
आवेदन की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
आधिकारिक पोर्टलbalrampur.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)तिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि01 अक्टूबर 2026
ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि01 अक्टूबर 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2026
मेरिट सूची तिथिजल्द ही अपडेट
कौशल परीक्षा तिथिजल्द ही अपडेट

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (UR / OBC)निःशुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)निःशुल्क
सभी महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थीनिःशुल्क

वेतनमान

बलरामपुर ग्राम सचिव भर्ती में पंचायत सचिव का वेतनमान ₹3,500–11,000 + ₹1,100 ग्रेड पे। नियमानुसार महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते देय होंगे।

CG Sachiv Vacancy Balrampur District – पदवार विवरण व योग्यता

छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव सीधी भर्ती 2026 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। विस्तृत श्रेणीवार आरक्षण जिला रोस्टर के अनुसार निर्धारित रहेगा।

क्र.पंचायत सचिवपदों की संख्या
1अनारक्षित (General)02 पद
2अजा वर्ग (SC)00 पद
3अजजा वर्ग (ST)07 पद
4अपिव वर्ग (OBC)01 पद
कुल पद10 पद

आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • हायर सेकेंडरी (12वीं): किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से न्यूनतम 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डाटा एंट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में न्यूनतम 1 वर्षीय डिप्लोमा (DCA, PGDCA, ITI COPA) होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय निवास शर्त: आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का स्थानीय मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम राजस्व प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु में छूट: छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) एवं महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट नियमानुसार देय होगी।

चयन प्रक्रिया एवं मेरिट निर्धारण (Selection Criteria)

बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 में चयन 100 अंकों के आधार पर मेरिट अनुसार किया जाएगा:

निर्धारित चरण / योग्यताअंक वेटेज
हायर सेकेंडरी (12वीं) प्राप्तांकों का प्रतिशत50 अंक
उच्च शैक्षणिक योग्यता (स्नातक अथवा अधिक)10 अंक
कंप्यूटर कौशल परीक्षा (Computer Skill Test)25 अंक
ग्राम रोजगार सहायक के रूप में कार्यानुभव15 अंक
कुल पूर्णांक100 अंक

Balrampur Gov In Sachiv Bharti 2026 – आवेदन कैसे करें

  1. सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट balrampur.gov.in पर जाकर आधिकारिक विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड करें।
  2. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां (व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, पता) स्पष्ट रूप से भरें।
  3. सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों (10वीं, 12वीं, कंप्यूटर डिप्लोमा, जाति, निवास व अनुभव प्रमाण पत्र) की स्व-प्रमाणित (self-attested) छायाप्रतियां संलग्न करें।
  4. आवेदन पत्र को एक मजबूत लिफाफे में रखें और लिफाफे के ऊपर स्पष्ट शब्दों में “ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु आवेदन” लिखें।
  5. आवेदन पत्र को 23 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे से पहले नीचे दिए गए पते पर केवल पंजीकृत डाक (Registered Post) अथवा स्पीड पोस्ट (Speed Post) से भेजें: कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज, पिन कोड – 497119 (छत्तीसगढ़)

आपके जानने योग्य बातें

  1. उच्चा शैक्षणिक योग्यता: स्नातक के लिए 5 अंक एवं स्नातकोत्तर के लिए 5 अंक, अधिकतम 10 अंक।
  2. कार्य अनुभव: रोजगार सहायक पद पर कार्य करने के लिए प्रत्येक वर्ष 3 अंक, अधिकतम 15 अंक (5 वर्ष का अनुभव)। एक वर्ष के लिए न्यूनतम 9 माह का कार्य अनुभव आवश्यक है।
  3. कंप्यूटर कौशल परीक्षा: मेरिट के आधार पर प्रत्येक पद के विरुद्ध 10 आवेदकों को परीक्षा हेतु बुलाया जाएगा।
  4. टाइपिंग टेस्ट: कंप्यूटर कौशल परीक्षा में 15 मिनट अंग्रेजी एवं 15 मिनट हिंदी टाइपिंग कराई जाएगी।
  5. आवेदन लिफाफा: लिफाफे के ऊपर आवेदन किए जा रहे पद का नाम स्पष्ट रूप से लिखना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  6. आवेदन पत्र: अपूर्ण आवेदन या आवश्यक संलग्नकों के बिना जमा किए गए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।
  7. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): यदि जाति प्रमाण पत्र 3 वर्ष से पुराना है, तो गैर-क्रीमीलेयर होने का आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। यह प्रमाण पत्र माता या पिता के नाम पर मान्य होगा तथा विज्ञापन में दी गई अंतिम तिथि तक जारी होना चाहिए।

अगर आप अपनी हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड और सटीकता जाँचना चाहते हैं, तो हमारे Free Online Typing Test Tool का उपयोग करें। इसमें आप अपनी पसंद की भाषा में टाइपिंग का अभ्यास कर सकते हैं और अपनी स्पीड व एक्यूरेसी भी जान सकते हैं।

Free Online Typing Test Tool

महत्वपूर्ण लिंक्स

विवरणडायरेक्ट लिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन एवं बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती आवेदन फॉर्म PDFDownload PDF
जिला पंचायत बलरामपुर आधिकारिक वेबसाइटVisit Portal

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: बलरामपुर ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 शाम 5:30 बजे तक है।

Q2: क्या दूसरे जिले के अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं, इस भर्ती में केवल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्थानीय मूल निवासी ही पात्र होंगे।

Q3: Balrampur Panchayat Sachiv Bharti हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उत्तर: न्यूनतम 12वीं (10+2) उत्तीर्ण होना तथा कंप्यूटर में 1 वर्षीय डिप्लोमा (DCA/PGDCA/ITI COPA) होना अनिवार्य है।

Q4: आवेदन किस माध्यम से भेजना है?

उत्तर: आवेदन केवल पंजीकृत डाक (Registered Post) अथवा स्पीड पोस्ट (Speed Post) से ही स्वीकार किए जाएंगे।