तो कैसे हो दोस्तों, आज इस पोस्ट में हम आपको CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 के बारे में बताएंगे। इसमें आप छत्तीसगढ़ शिक्षक वर्ग 2 का सिलेबस आसानी से समझ सकेंगे और यह भी जानेंगे कि परीक्षा में किन-किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, हम आपको पिछले छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र का डायरेक्ट लिंक भी देंगे, जिससे आप पुराने प्रश्नों को देखकर अपनी तैयारी को और बेहतर कर सकें। परीक्षा नजदीक है, इसलिए समय बर्बाद न करें और अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें।
CG शिक्षक भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न
दोस्तों, CG Vyapam का नाम बदलकर CGSSB किए जाने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा का पैटर्न भी बदला है। अब परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पोस्ट में हमने CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 को आसान हिंदी में समझाने की कोशिश की है, ताकि आप सिलेबस को आसानी से समझ सकें।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | CG Shikshak Bharti 2026 |
| कुल प्रश्न | 100 |
| कुल अंक | 100 |
| परीक्षा का माध्यम | OMR शीट |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| प्रश्न का प्रकार | MCQ |
| Negative Marking | 1/4 अंक |
CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 – विषयवार सिलेबस
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती का सिलेबस 3 भागों में बांटा गया है। इसमें कुल 100 अंक होंगे। भाग 1 में अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं। इसके बाद बचे हुए 50 अंकों को भाग 2 और भाग 3 में बांटा गया है।
भाग 1 – विषय संबंधित ज्ञान: इसके लिए 50 अंक निर्धारित हैं। इस भाग का सिलेबस अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग होगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी अभ्यर्थी ने अंग्रेजी शिक्षक के पद के लिए आवेदन किया है, तो भाग 1 में अंग्रेजी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
भाग 2 – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र: इस भाग से 15 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह भाग सभी शिक्षक पदों के लिए समान रहेगा।
भाग 3 – भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन: इस भाग के लिए 35 अंक निर्धारित हैं। यह भाग भी सभी शिक्षक पदों के लिए समान रहेगा।
इसका मतलब यह है कि भाग 2 और भाग 3 का सिलेबस सभी शिक्षक पदों के लिए समान है, जबकि भाग 1 का सिलेबस चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग होगा। जैसे निचे टेबल में देख सकते है –
| भाग | विषय | अंक |
|---|---|---|
| भाग 1 | विषय संबंधित ज्ञान | 50 |
| भाग 2 | बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र | 15 |
| भाग 3 | भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | 35 |
| कुल | 100 | |
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 – विषयवार PDF
| क्र. | विषय | Syllabus PDF |
|---|---|---|
| 1 | हिंदी | डाउनलोड करें |
| 2 | अंग्रेजी | डाउनलोड करें |
| 3 | गणित | डाउनलोड करें |
| 4 | संस्कृत | डाउनलोड करें |
| 5 | सामाजिक विज्ञान | डाउनलोड करें |
| 6 | कृषि | डाउनलोड करें |
भाग 1 – विषय संबंधित ज्ञान का सिलेबस
अंग्रेजी शिक्षक का सिलेबस
| क्र. | विषय | अंक |
|---|---|---|
| 1 | Grammar Based Questions – Grammar, Tenses, Verbs, Clauses, Sentence Structure आदि | 15 |
| 2 | Vocabulary Based Questions – Word Formation, Synonyms/Related Vocabulary, Collocations, Figure of Speech आदि | 15 |
| 3 | Reading Comprehension – Unseen Passages एवं उनसे संबंधित प्रश्न | 10 |
| 4 | Pedagogy of Language Development – Language Learning, Language Skills, Teaching Methods, Teaching Materials आदि | 10 |
| कुल | 50 | |
हिंदी शिक्षक का सिलेबस
| क्र. | विषय | मुख्य टॉपिक | अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | हिंदी साहित्य का इतिहास | प्रमुख काल विभाजन तथा हिंदी साहित्य के प्रमुख काल एवं प्रवृत्तियां – आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल | 10 |
| 2 | गद्य खंड | कहानी, नाटक/एकांकी, निबंध, रेखाचित्र, संस्मरण, जीवनी, आत्मकथा, यात्रा वृत्तांत, लघुकथा एवं व्यंग्य | 5 |
| 3 | पद्य खंड | आदिकालीन कवि एवं रचनाएं, भक्तिकाल – सगुण/निर्गुण/सूफी काव्य, रीतिकालीन कविता, आधुनिक काल के कवि एवं रचनाएं | 5 |
| 4 | हिंदी भाषा का व्यावहारिक व्याकरण | रस, छंद, अलंकार, शब्द शक्तियां, वाक्य परिचय, विराम चिह्न, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, अपठित गद्यांश | 15 |
| 5 | हिंदी भाषा शिक्षण | भाषा शिक्षण की प्रचलित विधियां/प्रणालियां तथा भाषायी दक्षताएं – सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना | 10 |
| 6 | छत्तीसगढ़ी भाषा व साहित्य | छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 5 |
| कुल | 50 | ||
सामाजिक विज्ञान शिक्षक का सिलेबस
| क्र. | विषय | मुख्य टॉपिक | अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | भूगोल | पृथ्वी, महासागर एवं महाद्वीप, जलवायु, पृथ्वी की सतह पर परिवर्तनकारी प्रक्रियाएं, भारत का भूगोल, प्राकृतिक एवं मानव संसाधन, मृदा एवं जल | 15 |
| 2 | इतिहास | भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति, मौर्य काल, मुगल एवं मराठा शासन, ब्रिटिश शासन, 1857 की क्रांति, विश्व युद्ध, छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता संग्राम | 15 |
| 3 | नागरिक शास्त्र | भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, भारतीय शासन, संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, न्यायपालिका, स्थानीय शासन, पंचायती राज एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन | 10 |
| 4 | अर्थशास्त्र | आर्थिक गतिविधियां, उद्योग, अर्थव्यवस्था, सरकारी बजट, कर निर्धारण, आंकड़ों का संग्रहण एवं प्रस्तुतीकरण, वैश्वीकरण, मुद्रा एवं साख | 10 |
| कुल | 50 | ||
संस्कृत शिक्षक का सिलेबस
| क्र. | विषय | मुख्य टॉपिक | अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | व्याकरण | वर्ण व उच्चारण स्थान, शब्दरूप, संख्या, अपठित-अवबोधन, धातुरूप, कारक परिचय, प्रत्यय, तद्धित, संधि, समास, अव्यय, उपसर्ग आदि | 20 |
| 2 | वाक्य रचना | निर्धारित व्याकरण के आधार पर शुद्ध-अशुद्ध वाक्य का निर्णय तथा अपठित अनुच्छेद का अवबोधन, अनुवाद एवं संस्कृत भाषा-साहित्य से संबंधित लघु संस्कृत निबंध | 10 |
| 3 | काव्यांश | रघुवंशम्, अभिज्ञानशाकुन्तलम् तथा भगवद्गीता से निर्धारित अंश | 10 |
| 4 | गद्यांश | शुकनासोपदेश, पंचतंत्र, कवि परिचय, संस्कृत सुभाषित, छंद, अलंकार एवं वैदिक साहित्य से संबंधित विषय | 10 |
| कुल | 50 | ||
गणित शिक्षक का सिलेबस
| क्र. | विषय | मुख्य टॉपिक | अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | गणित का इतिहास, प्रकृति, गणित सीखना सिद्धांत व आकलन | भारतीय गणितज्ञ, गणितीय विचारों का विकास, गणित का स्वरूप, गणितीय तर्क एवं प्रमाण, सीखने का मॉडल, गणितीय सीखने का आकलन | 5 |
| 2 | अंक गणित | संख्या पद्धति, प्राकृतिक एवं पूर्ण संख्याएं, परिमेय-अपरिमेय संख्याएं, मूलभूत संक्रियाएं, भिन्न, दशमलव, गुणनखंड, LCM-HCF, अनुपात-समानुपात, ब्याज, प्रतिशत, लाभ-हानि, छूट, समय-कार्य, दूरी-गति एवं वाणिज्य गणित | 10 |
| 3 | बीजगणित | वास्तविक संख्याएं, घातांक, बीजीय व्यंजक, बहुपद, रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, श्रेणियां तथा समान्तर एवं गुणोत्तर श्रेणी | 10 |
| 4 | त्रिकोणमिति | त्रिकोणमितीय अनुपात, सर्वसमिकाएं, त्रिकोणमितीय मान, फलनों के ग्राफ, ऊंचाई एवं दूरी | 5 |
| 5 | ज्यामिति | रेखा एवं कोण, समतलीय आकृतियां, त्रिभुज, चतुर्भुज, ज्यामितीय आकृतियों में समरूपता एवं संपूरक वृत्त रेखाएं, ज्यामितीय रचनाएं | 5 |
| 6 | क्षेत्रमिति | समतलीय आकृतियों का क्षेत्रफल, त्रिभुज, आयत, समांतर चतुर्भुज एवं समलम्ब चतुर्भुज, घन, घनाभ एवं लंबवृत्तीय बेलन, शंकु और गोल का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन | 5 |
| 7 | सांख्यिकी | आंकड़ों का संग्रह एवं वर्गीकरण, बारंबारता बंटन सारणी, मिलान चित्र, स्तम्भ एवं आयत लेखाचित्र, वृत्तीय ग्राफ, विभिन्न प्रकार के लेखाचित्र, समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक | 10 |
| कुल | 50 | ||
कृषि शिक्षक का सिलेबस
| क्र. | विषय | मुख्य टॉपिक | अंक |
|---|---|---|---|
| 1 | सामान्य कृषि एवं कृषि मौसम विज्ञान, कृषि अभियान्त्रिकी एवं जल प्रबंधन | कृषि संबंधी क्रियाएं, क्षेत्र उत्पादन, विभिन्न फसलों की उत्पादकता, उर्वरक, कृषि मौसम विज्ञान, मौसम एवं जलवायु, कृषि अभियान्त्रिकी, सिंचाई परियोजनाएं, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जल प्रबंधन | 10 |
| 2 | शस्य विज्ञान एवं उद्यान शास्त्र | शस्य विज्ञान, फसल उत्पादन, फसल प्रणाली एवं चक्र, सतत एवं वर्षा आधारित खेती, फसल विविधीकरण, खरपतवार प्रबंधन तथा उद्यानिकी में फल, सब्जी, फूल, मसाले एवं सुगंधित पौधों की खेती और संरक्षण | 10 |
| 3 | कृषि प्रसार शिक्षा, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि कीट, कृषि पादप रोग एवं मृदा विज्ञान | कृषि प्रसार एवं ग्रामीण विकास, कृषि अर्थशास्त्र एवं वित्त, सहकारिता, कीट विज्ञान, प्रमुख कृषि कीट एवं उनका प्रबंधन, पादप रोग विज्ञान, रोग नियंत्रण तथा मृदा के भौतिक गुण, उर्वरता एवं प्रबंधन | 10 |
| 4 | पशुपालन, मत्स्यपालन, कुक्कुटपालन एवं दुग्ध प्रौद्योगिकी | पशुपालन, पशु शरीर रचना एवं प्रजनन, उन्नत नस्लें, पशु आहार एवं पोषण, चारा संरक्षण, पशु चिकित्सा एवं रोग, मत्स्य पालन तथा कुक्कुट पालन की मूल बातें | 10 |
| 5 | कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित | कृषि विज्ञान के मूल तत्व, कृषि रसायन, मृदा एवं पौधों से संबंधित मूल अवधारणाएं तथा कृषि में उपयोगी गणितीय विषय | 10 |
| कुल | 50 | ||
भाग 2 – बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र का सिलेबस
बच्चे का विकास
इसमें बच्चे के विकास एवं सीखने से संबंधित विषयों को शामिल किया गया है। इसमें विकास की अवधारणा एवं उसकी सीखने से संबंधित बातें, बच्चों के विकास के सिद्धांत, वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव, बुद्धिमत्ता एवं उसके संबंध में आलोचनात्मक परिप्रेक्ष्य, बहु आयामी बुद्धि, भाषा एवं विचार, सीखने वाले बच्चों में व्यक्तिगत विभिन्नता, भाषाई विभिन्नता, जाति, लिंग, समुदाय एवं धर्म के आधार पर अंतर, सीखने के मूल्यांकन एवं सीखने के मूल्यांकन के बीच अंतर तथा स्कूल आधारित मूल्यांकन और सतत एवं समग्र मूल्यांकन जैसे विषय शामिल हैं।
समावेशी शिक्षा की अवधारणा तथा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को समझना
इसमें वंचित एवं कमजोर सहित विभिन्न पृष्ठभूमि से आए सीखने वाले बच्चों का शिक्षण, सीखने में कठिनाई तथा विकलांगता आदि से संबंधित बच्चों का शिक्षण और सृजनात्मक एवं विशिष्ट योग्यता वाले सीखने वालों का शिक्षण शामिल है।
सीखना एवं शिक्षाशास्त्र
इसमें सीखने-सिखाने के आधारभूत तरीके, बच्चों के सीखने की प्रक्रिया एवं सीखने में सामाजिक क्रियाकलापों की भूमिका, सीखने को सामाजिक प्रक्रिया के रूप में समझना तथा बच्चों को समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक अन्वेषक के रूप में समझना जैसे विषय शामिल हैं।
भाग 3 – भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन का सिलेबस
सामान्य हिंदी – 5 अंक
सामान्य हिंदी में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- स्वर, व्यंजन, वर्तनी
- लिंग, वचन, काल
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक
- समास रचना एवं प्रकार
- संधि- स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि
- व्याकरणिक अशुद्धियाँ
- शब्द रचना- उपसर्ग एवं प्रत्यय
- शब्द प्रकार, तत्सम तद्भव, देशज, विदेशी
- पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द तथा अनेक शब्दों या वाक्यांशों के लिए एक शब्द।
General English – 5 Marks
General English में Number, Gender, Articles, Noun, Pronoun, Adjectives, Verb, Adverb, Preposition, Conjunctions, Synonyms, Antonyms, Homonyms, One Word Substitution, Spellings, Prefixes, Suffixes, Proverbs and Idioms, Active/Passive Voice, Sentences तथा Punctuations से संबंधित विषय शामिल हैं।
सामान्य मानसिक योग्यता – 10 अंक
इस भाग में तर्क करना, संबंध देखना, Analogy, आंशिक योग्यता, अज्ञातशरीय संबंध आदि से संबंधित प्रश्नों की तैयारी करनी होगी। इसमें विषमता को पहचानना, आकृति और संख्या श्रृंखला, अक्षर और अंक श्रृंखला, दिशा बोध, संबंध, वर्ग एवं अंक, गणितीय संक्रियाएं, चित्रों का मिलान तथा धन संबंधी विभिन्न प्रकार के पैटर्न आदि शामिल हैं।
कंप्यूटर शिक्षा – 5 अंक
कंप्यूटर शिक्षा में कंप्यूटर का परिचय, कंप्यूटर के प्रमुख भाग, इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस, प्रिंटर के प्रकार, ऑपरेटिंग सिस्टम, Microsoft Office, इंटरनेट का उपयोग, कंप्यूटर वायरस एवं कंप्यूटर सुरक्षा, मल्टीमीडिया, स्टोरेज डिवाइस तथा सर्च इंजन एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से संबंधित विषय शामिल हैं।
सामान्य ज्ञान – 10 अंक
सामान्य ज्ञान में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था – मुख्य संवैधानिक प्रावधान, मौलिक कर्तव्य एवं भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं संविधान अधिकार, सूचना का अधिकार, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र एवं चुनाव, लोकसभा, राज्यसभा आदि।
- भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन – भारतीय सभ्यता एवं सांस्कृतिक, ऐतिहासिक घटनाएं, भारतीय स्वतंत्रता का इतिहास, 1857 से 1947 तक का घटनाक्रम।
- भूगोल – सामान्य भूगोल तथा भारत एवं विश्व का भूगोल।
- भारतीय अर्थव्यवस्था – सामाजिक एवं आर्थिक विकास, जनसंख्या परिवेश, सकल राष्ट्रीय उत्पाद एवं प्रति व्यक्ति आय, पंचवर्षीय योजनाएं, कृषि एवं ग्रामीण विकास, औद्योगिक विकास आदि।
- सामान्य विज्ञान – भौतिकी, रसायनशास्त्र एवं जीव तथा वनस्पति विज्ञान से संबंधित मूलभूत जानकारी।
- छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी – छत्तीसगढ़ का इतिहास, भूगोल, राजनीतिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, शासकीय योजनाएं, पुरस्कार-सम्मान, परंपराएं, लोकगीत-संगीत तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संबंधित विषय।
- नई शिक्षा नीति 2020 (भाग-1, स्कूल शिक्षा)।
शिक्षक भर्ती के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र
सिलेबस देखने के बाद पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करना भी तैयारी का एक अच्छा तरीका है। इससे आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर और प्रश्नों के प्रकार को समझने में मदद मिलेगी। नीचे दिए गए लिंक से आप शिक्षक भर्ती के पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
- शिक्षक अंग्रेजी माध्यम भर्ती परीक्षा (SETE) 2019
- व्यायाम ई एवं टी संवर्ग भर्ती परीक्षा (SEDT) 2019
- अंग्रेजी,जिव विज्ञान,गणित ई एवं टी संवर्ग भर्ती परीक्षा (SEDT) 2019
- कृषि ई एवं टी संवर्ग भर्ती परीक्षा (SEDT) 2019
- शिक्षक ई एवं टी संवर्ग परीक्षा (SEAT) 2023
महत्वपूर्ण लिंक्स
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक हियर |
| छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा निर्देश | क्लिक हियर |
| छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती विज्ञापन | क्लिक हियर |
| छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 लेख | क्लिक हियर |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. CG Shikshak Bharti Syllabus 2026 कितने अंकों का है?
उत्तर: शिक्षक की परीक्षा 100 अंकों की है और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q2. शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर: सिलेबस को 3 भागों में बांटा गया है। भाग 1 में विषय से संबंधित 50 अंक, भाग 2 में बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के 15 अंक और भाग 3 में भाषा ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 35 अंक हैं।
Q3. क्या सभी शिक्षक पदों का विषयवार सिलेबस एक जैसा है?
उत्तर: नहीं। भाग 1 का सिलेबस चुने गए विषय के अनुसार अलग-अलग है, जबकि भाग 2 और भाग 3 सभी शिक्षक पदों के लिए समान हैं।
Q4. Previous Year Question Paper से तैयारी कैसे करें?
उत्तर: पहले प्रश्न पत्र को खुद हल करें और उसके बाद अपने सही और गलत उत्तरों को देखें। इससे आपको अपनी तैयारी में किन topics पर ज्यादा ध्यान देना है, यह समझने में मदद मिलेगी।









