SSC CHSL Eligibility Criteria 2026: Age Limit, Qualification & Details

Published: 12/May/2026 | Updated: 12/May/2026 | R Patel

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

अगर आप SSC CHSL 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको SSC CHSL Eligibility Criteria 2026 के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। Staff Selection Commission (SSC) द्वारा हर साल आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से LDC, JSA और DEO जैसी Govt Jobs के लिए भर्तियां की जाती हैं।

बिना SSC CHSL Eligibility Criteria 2026 को समझे आवेदन करने पर भविष्य में आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए, हमने यहाँ Age Limit, Educational Qualification, और Age Relaxation से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

अपनी SSC CHSL 2026 की पात्रता तुरंत चेक करने के लिए आप हमारे Govt Job Eligibility Checker का उपयोग कर सकते हैं।

Check Your SSC CHSL Eligibility Criteria 2026 🚀

SSC CHSL Eligibility Criteria 2026 की पूरी जानकारी

SSC CHSL 2026 के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मुख्य मापदंडों को पूरा करना होगा:

1. Nationality / Citizenship

Staff Selection Commission (SSC) के अनुसार, आवेदक को भारत का नागरिक (Citizen of India) होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल, भूटान के नागरिक और 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी भी SSC के नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं।

2. SSC CHSL Age Limit 2026

इस परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों की Age Limit 18 Years से 27 Years के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना सरकारी अधिसूचना (Official Notification) में दी गई Crucial Date के आधार पर की जाएगी।

Category-Wise Age Relaxation:

SSC के नियमानुसार विभिन्न श्रेणियों को Age Relaxation दी जाती है:

Category NameAge Relaxation
OBC+3 Yrs
SC/ST+5 Yrs
Ex-Servicemen+3 Yrs
PwBD (General)+10 Yrs
PwBD (OBC)+13 Yrs
PwBD (SC/ST)+15 Yrs

3. Educational Qualification (12th Pass)

SSC CHSL Eligibility Criteria 2026 के अंदर पढ़ाई पूरी करने की लास्ट डेट (Cut-off date) SSC की Official Notification 2026 के अनुसार रखी जाएगी:

  • LDC/JSA और DEO (बाकी सभी विभागों के लिए): आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th Standard (10+2) पास होना ज़रूरी है (चाहे आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, कोई भी स्ट्रीम हो)।
  • DEO / DEO Grade ‘A’ (Ministry of Consumer Affairs, Food & Public Distribution, Ministry of Culture और Staff Selection Commission के लिए): इन ख़ास विभागों में DEO बनने के लिए आपका साइंस स्ट्रीम (Science stream) में Mathematics (गणित) Subject के साथ 12th Standard pass होना बहुत ज़रूरी है।

4. Skill Test / Typing Test Criteria

भले ही यह Tier-II एग्जाम का हिस्सा है, लेकिन SSC CHSL Eligibility Criteria 2026 को अच्छे से समझने के लिए आपको अपनी टाइपिंग स्पीड का भी पता होना चाहिए (यह भी सिर्फ Qualifying होता है):

  • LDC / JSA के लिए: Typing Test में आपकी स्पीड अंग्रेज़ी (English) में 35 WPM या हिंदी (Hindi) में 30 WPM होनी चाहिए । यह टेस्ट 10 मिनट का होता है ।
  • DEO / DEO Grade ‘A’ (Ministry of Consumer Affairs, Culture Ministry और SSC के लिए): आपकी Data Entry Speed 15,000 Key Depressions per hour होनी चाहिए । यह टेस्ट 15 मिनट का होगा ।
  • DEO (बाकी सभी विभागों के लिए): Data Entry Speed 8,000 Key Depressions per hour होनी चाहिए । इसका टेस्ट भी 15 मिनट का होता है ।
SSC CHSL Eligibility Criteria

SSC CHSL Eligibility Criteria Important Links

Official Websitehttps://ssc.gov.in/
Download SSC CHSL Notification 2024Click Here
Download SSC CHSL Notification 2025Click Here
Download SSC CHSL Notification 2026Coming soon
Join Telegram GroupClick Here

FAQs – SSC CHSL Eligibility Criteria 2026

Q1: क्या 12th Appearing छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, लेकिन आपका परिणाम SSC CHSL 2026 की Crucial Date से पहले घोषित होना चाहिए।

Q2: Typing Test किसके लिए जरूरी है?

Ans: SSC CHSL Eligibility Criteria के तहत सभी क्लर्क और डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए Skill Test / Typing Test अनिवार्य है।

Q3: क्या SSC CHSL 2026 के लिए 12th में कोई Minimum Percentage चाहिए?

Ans: नहीं, SSC CHSL Notification के अनुसार आवेदन करने के लिए 12th कक्षा में कोई Minimum Percentage की आवश्यकता नहीं है। आपका केवल किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (Recognized Board) से 12th Pass होना काफी है, चाहे आपके मार्क्स कितने भी हों।

Q4: SSC CHSL Exam के लिए Maximum Number of Attempts कितने हैं?

Ans: SSC द्वारा CHSL परीक्षा के लिए Number of Attempts की कोई सीमा (limit) तय नहीं की गई है। जब तक आपकी आयु निर्धारित Age Limit (General के लिए 18 से 27 वर्ष) के अंदर है और आप Age Relaxation के नियमों के अंतर्गत आते हैं, तब तक आप जितनी बार चाहें परीक्षा दे सकते हैं।

Q5: क्या SSC CHSL में आवेदन करने के लिए किसी विशेष State का Domicile (मूल निवास) होना ज़रूरी है?

Ans: नहीं, SSC CHSL एक All India Level Exam है। यदि आप भारत के नागरिक हैं (Citizen of India), तो आप किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (State/UT) से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी विशेष राज्य के Domicile Certificate की आवश्यकता नहीं होती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Important Note: This website is an independent informational platform and is not affiliated with any government department. For official recruitment details, always verify from the respective official website.