Chhattisgarh Narayanpur Police (CG Police) ने नारायणपुर बस्तर फाइटर के अंतर्गत फाइटर आरक्षक के कुल 383 रिक्त पदों पर भर्ती जारी हो चुकी है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन के अनुसार, नारायणपुर बस्तर फाइटरभर्ती 2026 के लिए केवल नारायणपुर जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। आवेदन प्रक्रिया 02 नवंबर 2026 से शुरू होगी तथा इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 तक अपना आवेदन स्वयं कार्यालय में जमा कर सकते हैं या फिर पंजीकृत डाक द्वारा भी अपना आवेदन जमा कर सकते है। Narayanpur Bastar Fighters Recruitment 2026 से संबंधित पदों का विवरण, महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
I. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश राज्य के विद्यालय से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
II. अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवार 5वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
III. नक्सल पीड़ित परिवार एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों के सभी वर्गों के उम्मीदवार भी 5वीं पास होने पर पात्र होंगे।
नोट : निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए और आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है।
Narayanpur Bastar Fighter Recruitment 2026 शारीरिक योग्यताएं
अभ्यर्थी का चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
आंखों की स्थिति
आंखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए।
रंगों की पहचान
मुख्य रंगों में अंतर पहचानने में सक्षम होना चाहिए।
तृतीय लिंग (Third Gender) अभ्यर्थियों के लिए
तृतीय लिंग वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में पुरुष या महिला का उल्लेख होने के आधार पर संबंधित शारीरिक मापदंड लागू होंगे
प्रमाण पत्र में पुरुष दर्ज होने पर पुरुष अभ्यर्थियों के निर्धारित मापदंड लागू होंगे।
प्रमाण पत्र में महिला दर्ज होने पर महिला अभ्यर्थियों के निर्धारित मापदंड लागू होंगे।
इसके लिए संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
नोट: ऊंचाई एवं सीने की माप के संबंध में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। Knock Knee, Flat Foot एवं अन्य चिकित्सकीय अर्हताओं की जांच सक्षम अधिकारी द्वारा की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से परामर्श लिया जा सकता है।
नारायणपुर पुलिस बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती 2026 रिक्त पदों की जानकारी
नारायणपुर बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करे ?
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें – स्टेप बाय स्टेप गाइड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप प्रिंट करें। जिसका लिंक निचे दिया गया है।
2. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
3. आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित कर संलग्न करें।
4. भरे हुए आवेदन पत्र को निर्धारित कार्यालय में जमा करें। या पंजीकृत डाक के माध्यम से अंतिम तिथि से काम से कम 7-10 दिन पहले भेजे।
5.आवेदन जमा करने के स्थान: (i) कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर, (ii) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, छोटेडोंगर, (iii) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय, बेनूर।
6. डाक द्वारा आवेदन भेजने का पता: कार्यालय पुलिस अधीक्षक संयुक्त कार्यालय, जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ – 494661।
7. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
आरक्षण का विवरण (Reservation)
नारायणपुर बस्तर फाइटर भर्ती 2026 में राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए क्षैतिज (समस्तरीय) आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
आरक्षण की श्रेणी निर्धारित आरक्षण
भूतपूर्व सैनिक 10%
स्थानीय महिला अभ्यर्थी (नारायणपुर जिला) 30%
नगर सैनिक 25%
सहायक आरक्षक 15%
पूर्व अग्निवीर सैनिक 10%
जानने योग्य बातें:
महिला आरक्षण का लाभ नारायणपुर जिले की स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा।
पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए 10% क्षैतिज एवं श्रेणीवार आरक्षण लागू होगा।
सभी आरक्षण राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी नियमों एवं निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।
Narayanpur Police Bastar Fighter Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक्स
प्रश्न 1: Narayanpur Bastar Fighters Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे? उत्तर: इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन 02 नवंबर 2026 से शुरू होंगे।
प्रश्न 2: Narayanpur Bastar Fighters Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? उत्तर: आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2026 शाम 05:00 बजे तक है।
प्रश्न 3:Narayanpur Bastar Fighter Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं? उत्तर: इस भर्ती के तहत फाइटर आरक्षक के कुल 375 पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्रश्न 4:छत्तीसगढ़ नारायणपुरबस्तर फाइटर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है? उत्तर: सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है। अनुसूचित जनजाति तथा निर्धारित नक्सल प्रभावित परिवारों के अभ्यर्थियों के लिए 5वीं पास की पात्रता का प्रावधान है।
प्रश्न 5:क्या छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? उत्तर: नहीं, इस भर्ती के लिए केवल नारायणपुर जिले के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी पात्र हैं।
प्रश्न 6:Narayanpur Police Bastar Fighter Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? उत्तर: अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप में संबंधित पुलिस कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं या पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं।
Hi दोस्तों, मेरा नाम R Patel है। Govt Exam Tool पर मेरा मुख्य लक्ष्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों तक लेटेस्ट जॉब अपडेट्स, सटीक जानकारी और उपयोगी टूल्स सबसे आसान भाषा में पहुँचाना है। एक कंटेंट राइटर और टूल डेवलपर के तौर पर, मेरी कोशिश आपकी सफलता के सफर को थोड़ा और आसान बनाने की है।
3 Comments