छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने Chhattisgarh Sahayak Shikshak Bharti 2026 के तहत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा, जबकि शिक्षक एवं व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी होगी।

इसी बीच छत्तीसगढ़ व्यापम ने तीनों पदों की संभावित परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। सहायक शिक्षक परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी विस्तृत Chhattisgarh Sahayak Shikshak Bharti Notification के साथ जारी की जाएगी।

Chhattisgarh Sahayak Shikshak Bharti 2026 Highlights

विवरणजानकारी
भर्ती का नामChhattisgarh Shikshak Bharti 2026
विभागस्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाछत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam)
सहायक शिक्षक पद2292
सहायक शिक्षक ई-संवर्ग795 पद
सहायक शिक्षक टी-संवर्ग1497 पद
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
विस्तृत विज्ञापनजारी

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 Important Dates

छत्तीसगढ़ व्यापम ने भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं। विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया की तिथियां भी घोषित की जाएंगी।

कार्यक्रमतिथि
सहायक शिक्षक परीक्षा11 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन24 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड05 अक्टूबर 2026

Chhattisgarh Sahayak Shikshak Vacancy 2026

Chhattisgarh Shikshak Vacancy 2026 के तहत पहले चरण में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती की जा रही है। सहायक शिक्षक के पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

पदरिक्तियां
सहायक शिक्षक (ई-संवर्ग)795
सहायक शिक्षक (टी-संवर्ग)1497
कुल2292

Chhattisgarh Shikshak Bharti Qualification 2026

नीचे दी गई शैक्षणिक योग्यताएं पिछली भर्ती नियमावली पर आधारित हैं। अंतिम पात्रता विस्तृत Chhattisgarh Shikshak Bharti Notification जारी होने के बाद ही मान्य होगी।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के लिए अंतिम शैक्षणिक योग्यता विस्तृत विज्ञापन में जारी की जाएगी। हालांकि पिछली भर्ती नियमावली के अनुसार विभिन्न पदों के लिए निम्न शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित थीं। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती के तहत सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की जाएगी।

1. सहायक शिक्षक

  • हायर सेकेंडरी (12वीं) न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
  • D.Ed. / B.Ed. / B.El.Ed. उत्तीर्ण।
  • टीईटी (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

2. शिक्षक

  • स्नातक न्यूनतम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
  • D.Ed. / B.Ed. / B.El.Ed. उत्तीर्ण।
  • टीईटी (उच्च प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

3. व्याख्याता

  • संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर (Post Graduation)।
  • B.Ed. उत्तीर्ण।

Note: अंतिम योग्यता आधिकारिक Chhattisgarh Shikshak Bharti Notification 2026 के अनुसार ही मान्य होगी।

Explore More Jobs

Chhattisgarh Shikshak Bharti Age Limit 2026

फिलहाल विभाग ने अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की है, पिछली भर्ती नियमावली के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष हो सकती है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जा सकती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं अन्य पात्र वर्गों को राज्य शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद अंतिम आयु सीमा स्पष्ट होगी।

Chhattisgarh Shikshak Bharti Application Fee 2026

वर्गसंभावित शुल्क
सामान्य (UR)₹350
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)₹250
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति₹200

Note: व्यापम द्वारा पिछले कुछ भर्ती परीक्षाओं में इसी प्रकार का आवेदन शुल्क लिया गया था। अंतिम शुल्क विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगा।

Chhattisgarh Shikshak Bharti Selection Process 2026

पिछले भर्ती नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं।

  • लिखित परीक्षा (CG Vyapam)
  • मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • अंतिम चयन सूची
  • नियुक्ति (Appointment)

सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता तीनों पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। पिछले भर्ती नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं.

Chhattisgarh Shikshak Bharti Syllabus 2026

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विभाग ने बताया है कि विस्तृत विज्ञापन के साथ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। तब तक अभ्यर्थी पिछले भर्ती पैटर्न के आधार पर तैयारी जारी रख सकते हैं।

यदि आप सहायक शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिया गया 2023 का परीक्षा पैटर्न आपकी तैयारी में काफी मददगार साबित हो सकता है।

SubjectAnk
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र30 अंक
सामान्य हिन्दी25 अंक
सामान्य अंग्रेजी25 अंक
गणित30 अंक
पर्यावरण अध्ययन20 अंक
कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान10 अंक
सामान्य ज्ञान10 अंक
Total150 अंक

शिक्षक एवं व्याख्याता पदों का विस्तृत सिलेबस आधिकारिक विज्ञापन के साथ अलग PDF में जारी किया जाएगा। पिछले भर्ती पैटर्न के अनुसार विषयवार परीक्षा आयोजित की जाती है।

Note: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 का आधिकारिक PDF जारी होने के बाद इस लेख में अपडेट कर दिया जाएगा।

विवरणस्थिति
Chhattisgarh Shikshak Bharti NotificationClick Here
Online ApplicationClick Here
Syllabus PDFClick Here
Admit CardClick Here
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती सिलेबस 2023Click Here
Official WebsiteCG Vyapam एवं स्कूल शिक्षा विभाग

Conclusion

Chhattisgarh Shikshak Bharti 2026 के तहत राज्य सरकार 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। पहले चरण में 2292 सहायक शिक्षक पदों के लिए विज्ञापन जारी होगा, जबकि शिक्षक एवं व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी की जाएगी। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 से जुड़ी आवेदन तिथि, सिलेबस और Chhattisgarh Shikshak Bharti Notification जारी होते ही इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा।

FAQs

Q1. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती कब होगी?

Ans: व्यापम द्वारा जारी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता परीक्षा 29 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। आवेदन की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी।

Q2. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती सिलेबस 2026 कब जारी होगा?

Ans: भर्ती परीक्षा का आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन के साथ व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Q3. Chhattisgarh Shikshak Bharti Vacancy में 2292 पद किसके हैं?

Ans: 2292 पद सहायक शिक्षक के हैं।

Q4. छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 का सिलेबस कब आएगा?

Ans: विभाग द्वारा Chhattisgarh Shikshak Bharti Notification जारी होने के साथ सिलेबस भी जारी किया जाएगा।

Q5. Chhattisgarh Shikshak Bharti Notification कब जारी होगा?

Ans: विभाग द्वारा पहले सहायक शिक्षक के लिए और उसके बाद शिक्षक एवं व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग विस्तृत विज्ञापन जारी किए जाएंगे।