Age Calculator – अपनी Exact Age Years, Months, Days में जानें

📅 Detailed Age Calculator

Calculate your exact age in years, months, and days for exam forms.

Enter dates on the left and click calculate to see your detailed age here.


क्या आप किसी सरकारी नौकरी (Govt Job Form) जैसे SSC, Railway, UPSC, Banking, या State Level Exams का फॉर्म भर रहे हैं और आपको अपनी सटीक उम्र (Exact Age) निकालने में दिक्कत हो रही है?

अब आपको परेशान होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है! हमारे Free Online Age Calculator टूल की मदद से आप अपनी सही उम्र वर्ष (Years), महीने (Months), दिन (Days) और यहाँ तक कि घंटे (Hours), मिनट (Minutes) और सेकंड (Seconds) में तुरंत जान सकते हैं।

Age Calculator Tool की मुख्य विशेषताएँ

  • सटीक गणना (Accurate Calculation): अपनी जन्मतिथि और चुनी गई तिथि के आधार पर अपनी उम्र तुरंत निकालें।
  • Age As On (कट-ऑफ डेट) सपोर्ट: सरकारी फॉर्म में दी गई Age As On या Cut-off Date के अनुसार अपनी उम्र चेक करें।
  • विस्तृत विवरण (Detailed Breakdown): उम्र केवल सालों में ही नहीं, बल्कि कुल महीने, हफ्ते, दिन और उपलब्ध गणना के अनुसार घंटे, मिनट और सेकंड में भी देखें।
  • 100% मुफ़्त और सुरक्षित (Free & Secure): यह टूल इस्तेमाल करने के लिए बिल्कुल फ्री है और आपकी जानकारी सर्वर पर सेव नहीं होती है, तो आपकी Date of Birth की जानकारी भी सुरक्षित रहती है।
  • मोबाइल और कंप्यूटर फ्रेंडली (User Friendly): किसी भी स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Age Calculator का उपयोग कैसे करें? (Step-by-Step Guide)

अपनी उम्र की सही गणना करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:

  • Step 1: Date of Birth (DOB) चुनें: सबसे पहले कैलेंडर से अपनी सही जन्मतिथि (Date of Birth) सेलेक्ट करें।
  • Step 2: Calculate Age As On चुनें: जिस तिथि तक आप अपनी उम्र जानना चाहते हैं, जैसे किसी सरकारी फॉर्म की Cut-off Date वह दिनाँक चुनें।
  • Step 3: ‘Calculate Detailed Age’ पर क्लिक करें: बटन दबाते ही कुछ ही सेकंड में आपकी पूरी Age Report स्क्रीन पर आ जाएगी।

Explore More Jobs

सरकारी नौकरी और एग्जाम फॉर्म्स के लिए Exact Age क्यों ज़रूरी है?

जब भी कोई सरकारी भर्ती या प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होता है, तो उसमें उम्र सीमा की शर्त होती है। जैसे नोटिफिकेशन में लिखा हो “Age as on 01/01/2026”, तो उम्मीदवार की उम्र इसी तारीख के आधार पर गिनी जाएगी।

इसलिए सिर्फ आज की तिथि के अनुसार अपनी उम्र जानना काफी नहीं है। आपको भर्ती के नोटिफिकेशन में दी गई Age As On Date के अनुसार अपनी उम्र चेक करनी चाहिए।

अगर आपकी उम्र निर्धारित Minimum या Maximum Age Limit के आसपास है, तो एक दिन का अंतर भी आपकी पात्रता पर असर डाल सकता है। इसलिए सरकारी नौकरी का फॉर्म भरने से पहले अपनी उम्र सही तारीख के अनुसार जरूर जांच लें।

ध्यान रखें: Age Calculator आपकी उम्र की गणना करने में मदद करता है। किसी सरकारी भर्ती के लिए आपकी अंतिम Eligibility संबंधित विभाग के Official Notification में दिए गए Age Limit, Category-wise Age Relaxation और अन्य नियमों के अनुसार ही तय होती है।

Age As On Date क्या होती है?

Age As On Date का मतलब उस निश्चित तिथि से है जिस दिन तक आपकी उम्र की गणना की जानी है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी सरकारी भर्ती के Notification में लिखा है: (Candidate must be between 18 to 30 years of age as on 01/01/2026.) तो आपकी उम्र 01 January 2026 को calculate की जाएगी। आज की तारीख के आधार पर आपकी उम्र निकालने से यहां सही Result नहीं मिलेगा।

इसीलिए हमारे Age Calculator में आप अपनी Date of Birth (DOB) के साथ Age As On Date भी चुन सकते हैं।

Age Calculator Tool Image

Age Calculator से उम्र कैसे Calculate होती है?

मान लीजिए आपकी Date of Birth 15 August 2000 है और आपको अपनी उम्र 14 August 2026 को जाननी है। Age As On Date के आधार पर आपकी उम्र होगी: 25 Years, 11 Months, 30 Days होगी। इसी तरह आप किसी भी दूसरी तिथि को चुनकर उस तिथि तक अपनी उम्र आसानी से पता कर सकते हैं।

Age Calculator का इस्तेमाल कौन कर सकता है?

यह Online Age Calculator सिर्फ सरकारी नौकरी के फॉर्म के लिए ही नहीं, बल्कि कई दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • Government Job Form भरने वाले उम्मीदवार
  • SSC, Railway, UPSC और Banking Exam की तैयारी करने वाले विद्यार्थी
  • School और College Students
  • Scholarship या अन्य आवेदन करने वाले उम्मीदवार
  • किसी खास तारीख पर अपनी उम्र जानने वाले लोग
  • सामान्य रूप से अपनी Exact Age Calculate करने के लिए

क्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Age As On (कट-ऑफ डेट) का क्या मतलब होता है?

Ans: सरकारी भर्ती के विज्ञापनों में एक निश्चित तिथि दी जाती है जिस दिन तक उम्मीदवार की न्यूनतम (Minimum) या अधिकतम (Maximum) उम्र गिनी जाती है। इसी तिथि को Age As On कहा जाता है।

Q2. क्या यह Age Calculator लीप ईयर (Leap Year) को भी काउंट करता है?

Ans: जी हाँ! Age Calculator में उम्र की गणना करते समय लीप वर्ष (366 दिन) और सामान्य वर्ष (365 दिन) दोनों का ध्यान रखा जाता है।

Q3. क्या मैं कुल दिन (Total Days) या घंटे (Hours) भी देख सकता हूँ?

Ans: हाँ, यह टूल आपकी उम्र को सालों और महीनों के अलावा कुल महीनों, कुल हफ्तों, कुल दिनों और उपलब्ध गणना के अनुसार घंटों, मिनटों और सेकंडों में भी दिखा सकता है।

Q4. क्या मेरा Date of Birth डेटा सेव होता है?

Ans: आपकी Date of Birth की जानकारी सर्वर पर भेजी या सेव नहीं की जाती है और calculation आपके browser में ही होती है, तो आपका DOB डेटा सर्वर पर सेव नहीं होता। आप अपनी privacy के लिए tool में दी गई privacy information भी देख सकते हैं।

Q5. क्या Age Calculator से मैं सरकारी नौकरी के लिए अपनी Eligibility पता कर सकता हूँ?

Ans: Age Calculator आपकी उम्र calculate करने में मदद करता है, लेकिन इससे किसी भर्ती की पूरी eligibility तय नहीं होती। सरकारी नौकरी के लिए Age Limit, Category-wise Age Relaxation और दूसरी eligibility conditions संबंधित भर्ती के official notification के अनुसार ही देखनी चाहिए।